hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : जनसेवा केंद्रों पर कोविड टीकाकरण के लिए निःशुल्क पंजीकरण की नई व्यवस्था लागू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > उत्तर प्रदेश : जनसेवा केंद्रों पर कोविड टीकाकरण के लिए निःशुल्क पंजीकरण की नई व्यवस्था लागू
हिन्दी

उत्तर प्रदेश : जनसेवा केंद्रों पर कोविड टीकाकरण के लिए निःशुल्क पंजीकरण की नई व्यवस्था लागू

Vinayak Barot
Last updated: May 21, 2021 12:40 pm
Vinayak Barot
Published: May 20, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 20 मई। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कोविड-19 टीकाकरण के पंजीकरण में हो रही मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए जनसेवा केंद्रों पर मुफ्त पंजीकरण की नई व्यवस्था लागू कर दी है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि टीकाकरण के लिए नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल कोविन पर अपना रजिस्‍ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को खासतौर पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने में दिक्कतें हो रही हैं।
प्रवक्‍ता ने बताया कि इस परेशानी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अपनी सीएससी 3.0 परियोजना के सभी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है और इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौजूदा समय 93 हजार से ज्यादा जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं और इन केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों तथा तकनीकी रूप से अनभिज्ञ लोग भी टीकाकरण के लिए आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इससे राज्य में कोविड टीकाकरण के काम में भी तेजी आएगी।

उत्तर प्रदेश में रिकवरी दर लगातार सुधर रही

इस बीच उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार की शाम राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनसार पिछले 24 घंटे के दौरान 6,725 नए केस सामने आए तो 13,590 लोग स्वस्थ घोषित किए गए।

हालांकि इस दौरान 238 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही यूपी में अब तक इस महामारी से 18,566 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्‍य में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1,16,434 रह गई है, जो बीते दिनों तीन लाख के आसपास जा पहुंची थी।

You Might Also Like

महाकुंभ ‘सबका प्रयास’ का साक्षात स्वरूप था, दुनिया ने भारत का विराट स्वरूप देखा, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
महाराष्ट्र में गहराया लाउडस्पीकर विवाद, मनसे कार्यकर्ताओं ने शिवसेना भवन पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
बॉलीवुड : बंटी और बबली 2 का टीजर हुआ रिलीज, रानी के साथ सैफ आएंगे नजर
दिल्ली हाई कोर्ट ने पीएफआई नेता ओएमए सलाम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की
प्रधानमंत्री मोदी का दावा- एनडीए के प्रति जन समर्थन की लहर और मजबूत होती जा रही है
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने सिंगापुर पर ठोके 25 गोल, एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Revoi Editor
Revoi Editor
June 3, 2026
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा व राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
આપણા રાષ્ટ્રરત્નો: રાષ્ટ્રસમર્પણ, શૌર્ય અને સાહસની યુવાપ્રેરણા: મદનલાલ ધીંગરા
श्री भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़, कनाडा में हेट क्राइम की एक और घटना
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाने के एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?