1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने किया प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने किया प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने किया प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

0
Social Share

लखनऊ, 23 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अगुआई में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक टीम बनाई है। धर्मेन्द्र प्रधान के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार से लखनऊ में हैं। कल पहले चरण की चुनावी बैठक के गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उनके साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित इस प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर ने अवलोकन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां पर मौजूदगी में आज ही भाजपा चुनावी संगठन की बैठक होगी। जिसके बाद सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा चुनावी संगठन की बैठक में सभी प्रभारियों के काम का बंटवारा किया जाएगा। चुनाव प्रभारी गण गुरुवार को एक बार फिर से मंथन में लगे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपनी चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक शुरू कर दी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को लखनऊ पहुंचकर भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान बैठक में मौजूद थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code