hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : प्रयागराज में बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, दो छात्रों की मौत, 11 घायल, सीएम ने जताया दुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : प्रयागराज में बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, दो छात्रों की मौत, 11 घायल, सीएम ने जताया दुख
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : प्रयागराज में बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, दो छात्रों की मौत, 11 घायल, सीएम ने जताया दुख

Vinayak Barot
Last updated: December 17, 2022 12:20 pm
Vinayak Barot
Published: December 17, 2022
Share
SHARE

प्रयागराज, 17 दिसंबर। जौनपुर के परमालपुर स्थित श्रीमती क्रांति देवी जनता विद्यालय के बच्चों को लेकर स्कूल बस टूर पर प्रतापगढ़ में मनगढ़ धाम और आनंद भवन के लिए शनिवार सुबह रवाना हुई थी। स्‍कूली बच्‍चों को लेकर जा रही बस सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर हंडिया के भेस्की गांव के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

तेज रफ्तार में बस पलटने से बच्चों की चीख-पुकार मची तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। घटना की सूचना पर हंडिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। 11 घायल बच्चों को हंडिया कस्बा स्थित देवराज हॉस्पिटल ले जाया गया। बस की चपेट में आने से घायल बाइक सवार को भी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि बस पलटने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज सुबह 9 बजे के करीब सूचना मिली कि हंडिया थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मामले में जांच चल रही है।

  • CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल बच्चों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने डीएम एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

मालवीय नगर अग्निकांड : दिल्ली पुलिस ने होटल के कुक केशव नेगी को किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को दोनों मार्गों से एक साथ शुरू होगी, 9 अगस्त को होगा समापन
UP: जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ प्रदर्शन, कई शहरों में भड़की हिंसा, जानें वजह
सुप्रीम कोर्ट से निर्वाचन आयोग को नोटिस – NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिले तो क्या होगा?
TAGGED:accidentcm yogipoliceprayagrajSCHOOL BUSup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?