hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP politics: मंत्री असीम अरुण पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- इनके खिलाफ क्या करेगा आयोग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > UP politics: मंत्री असीम अरुण पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- इनके खिलाफ क्या करेगा आयोग
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

UP politics: मंत्री असीम अरुण पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- इनके खिलाफ क्या करेगा आयोग

Revoi Editor
Last updated: August 18, 2025 12:13 pm
Revoi Editor
Published: August 18, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 18 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान के दौरान कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कन्नौज लोकसभा सीट पर वोट काटे जाने की बात कह रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा, “भाजपा के इन विधायक और उप्र के मंत्री जी का एफ़िडेविट चुनाव आयोग पहुँच गया क्या। चुनाव आयोग इनके ख़िलाफ़ क्या करेगा, इसका शपथपत्र न सही तो श्वेतपत्र दे।”

वीडियो में असीम अरुण पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहते हैं , “मैं कन्नौज से विधायक हूं और कन्नौज से अखिलेश यादव जी सांसद बने हैं और मैं इस बात को पुख्ता रूप से कह सकता हूं कि इस लोकसभा में कोई भी ऐसा बूथ नहीं मिला जहां बीजेपी के वोट न कटे हों। हर जगह 10-15 लोग मिल रहे थे जिनके वोट ग़लत तरीक़े से काट दिए गए थे। चुनावी प्रक्रिया में निश्चित तौर पर कुछ गड़बड़ी है। कहां पर कौन लाभ ले रहा है ये मुझे नहीं पता लेकिन कन्नौज में अखिलेश यादव को इसका लाभ मिला है।”

इससे पहले भी रविवार को अखिलेश यादव ने वोट चोरी के आरोप के बीच एक वीडियो जारी कर चुनाव आयोग से सवाल पूछा था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इस वीडियो में एक युवक ईवीएम मशीन पर आठ बार भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का बटन दबाता दिख रहा है।

सपा प्रमुख ने लिखा, “चुनाव आयोग को चुनौती देता भाजपाई का ये वीडियो चुनावी धांधली करने वालों ने दिया। यह एक जीता जागता एफिडेविट है। सीईसी इसका जवाब तो दे।” इस पर चुनाव आयोग ने दिल्ली में रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उनके दावे को ख़ारिज कर दिया।

You Might Also Like

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में ही लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’
असम कांग्रेस को राहत : पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया इस्तीफा
टी20 सीरीज : यशस्वी और शुभमन की शतकीय भागीदारी, चौथे मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंद टीम इंडिया ने बराबरी की
धनतेरस पर शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार,  सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 के करीब
NIA ने खालिस्तान समर्थक आतंकी लांडा के प्रमुख सहयोगी को किया गिरफ्तार
TAGGED:akhilesh yadavELECTION COMMISSIONMinister Asim ArunSP ChiefUP Politicsyogi government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?