1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: अयोध्या में आज दीपोत्सव, 51 घाटों पर जलेंगे 21 लाख दीये, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान
यूपी: अयोध्या में आज दीपोत्सव, 51 घाटों पर जलेंगे 21 लाख दीये, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान

यूपी: अयोध्या में आज दीपोत्सव, 51 घाटों पर जलेंगे 21 लाख दीये, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान

0
Social Share

लखनऊ, 11 नवंबर। राम नगरी अयोध्या में आज यानी 11 नवंबर को दीपोत्सव पर बड़ा कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। पूरी अयोध्या में लगभग 25 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनेगा। इस दौरान सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे। दीपोत्सव पर आज एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर होगा जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे। सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। जबकि अयोध्या के बाकी मठ मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख के करीब दीये जलाए जाएंगे।

  • घर बैठे जलवाएं अपने नाम का दीया

काशी की तर्ज पर सरयू जी की आरती का आयोजन कार्यक्रम होगा। अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपोत्सव शुरु हुआ है। इस दीपोत्सव में आप भी घर बैठे अपने नाम के दीये जलवा सकते हैं। इसके लिए आपको ‘होली अयोध्या’ नाम की ऐप डाउनलोड करनी होगी जोकि एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप पर आप 101 रुपये खर्च कर एक दीया जलवा सकते हैं। वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपये, 21 के लिए 501 रुपये और 51 दीयों के लिए 1,100 रुपये ऑनलाइन खर्च करने होंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code