1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने साधा निशाना – अमरमणि की रिहाई भाजपा के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारे का मजाक
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने साधा निशाना – अमरमणि की रिहाई भाजपा के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारे का मजाक

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने साधा निशाना – अमरमणि की रिहाई भाजपा के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारे का मजाक

0
Social Share

लखनऊ, 25 अगस्त। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कड़ा प्रहार करते कहा कि अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई भाजपा के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे का मजाक है। वह इसकी निंदा और भर्त्सना करते हैं क्योंकि एक बेटी की हत्या करने वाले को ही रिहा किया जा रहा है।

भाजपा के शासनकाल में नौकरशाही राज कर रही

अजय राय ने यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के शासनकाल में नौकरशाही राज कर रही है। विधायकों व सांसदों से लेकर प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों तक को कोई अधिकार नहीं है। सारे अधिकार लेखपाल से लेकर कमिश्नर तक को दे दिए गए हैं।

भाजपा शासित सभी राज्यों में सारे काम गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदार कर रहे

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यूपी समेत भाजपा शासित सभी राज्यों में सारे काम गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदार कर रहे हैं। संबंधित राज्यों के ठेकेदार पेटी कांट्रैक्टर हो गए हैं। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। वर्ष 2024 का चुनाव इन्हीं मुद्दों पर होगा।

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी अगले महीने घोषित हो जाएगी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी अगले महीने घोषित हो जाएगी। इसमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवाओं का भी प्रतिनिधित्व होगा। अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेठी से राहुल गांधी का रिश्ता पीढ़ियों का है। वहां की जनता की आवाज है कि राहुल गांधी चुनाव लड़ें। चुनाव जीतने के लिए झूठे वायदे करने वाली स्मृति ईरानी को वहां की जनता खोज रही है।

प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किया मंथन

इसके पहले अजय राय ने पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक है। इस कारण कम समय में संगठन को मजबूत बनाना होगा। सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने की जरूरत है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code