1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. यूपी : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, अब मौलवियों का भी ख्याल रखेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड
यूपी : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, अब मौलवियों का भी ख्याल रखेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड

यूपी : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, अब मौलवियों का भी ख्याल रखेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड

0
Social Share

लखनऊ, 7 जुलाई। सामाजिक समरसता की दिशा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, बीजेपी (BJP) ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में बुजुर्ग संतों, पुरोहितों और पुजारियों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की बात कही थी। अब इसमें एक बदलाव करते हुए कहा गया है कि बुजुर्ग संतों, पुरोहितों और पुजारियों के लिए बनने वाला पुरोहित कल्याण बोर्ड मौलवियों का भी ख्याल रखेगा।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुरोहित कल्याण बोर्ड मौलवियों और फकीरों को भी लाभांवित करेगा। वहीं मंदिर सूचना प्रणाली में बौद्ध, जैन और सिख संप्रदाय के धर्मस्थल भी शामिल होंगे। इसके अलावा मस्जिदों के लिए अलग से विशेष पोर्टल बनाया जाएगा।

  • ये होगा खास

विगत चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली और पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा थी। ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि पोर्टल में हिंदू, बौद्ध, जैन और अन्य धर्म संप्रदायों से जुड़े धर्म स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी होगी।

हर जिले के धर्म स्थल का भी पोर्टल में विवरण होगा। जिसमें धर्म, पंथ और संप्रदाय की विशिष्ट परंपरा का भी उल्लेख होगा। ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली और पुरोहित कल्याण बोर्ड को एकीकृत करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। सीएम ने मस्जिदों के बारे में संबंधित विभाग को पोर्टल बनाने और दोनों ही पोर्टल्स को एकीकृत करने का निर्देश दिया है। पोर्टल बनने के बाद एक ही क्लिक में धर्म स्थलों के बारे में सभी जानकारी मिलेगी।

tags:
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code