hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात ATS की बड़ी सफलता : ISI से संबंध रखने वाले वांटेड आरोपित बनासकांठा से गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात ATS की बड़ी सफलता : ISI से संबंध रखने वाले वांटेड आरोपित बनासकांठा से गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात ATS की बड़ी सफलता : ISI से संबंध रखने वाले वांटेड आरोपित बनासकांठा से गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: April 5, 2026 10:54 pm
Revoi Editor
Published: April 5, 2026
Share
SHARE

अहमदाबाद, 5 अप्रैल। गुजरात ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उसने बनासकांठा जिला SOG के साथ संयुक्त अभियान में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े वांटेड आरोपित को बनासकांठा के डीसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब का रहने वाले आरोपित विक्रमजीत सिंह लंबे समय से गुजरात में छुपकर रह रहा था।

ढाबे पर मजदूरी कर रहा था विक्रमजीत सिंह

पंजाब पुलिस द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर गुजरात ATS ने जांच शुरू की थी। जानकारी मिलते ही ATS के अधिकारियों ने तेजी से ऑपरेशन शुरू किया। ATS के डीएसपी हर्ष उपाध्याय के मार्गदर्शन में ATS और SOG की टीम ने डीसा में छापा मारकर विक्रमजीत को हिरासत में लिया। फिर उसे आगे की पूछताछ के लिए अहमदाबाद स्थित ATS कार्यालय लाया गया। बिक्रमजीत ने डीसा के एक ढाबे पर मजदूरी करके अपनी पहचान छुपा रखी थी।

ISI से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टरों से संपर्क

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बिक्रमजीत सिंह एक बड़े आतंकी और अपराधी नेटवर्क का हिस्सा था। वह पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी और आबिद जट्ट से सीधे संपर्क में था। जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों गैंगस्टर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करते हैं और भारत के पंजाब राज्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नेटवर्क चलाते हैं।

युवाओं को आतंकवाद के लिए करता था प्रेरित

अधिकारियों के अनुसार आरोपित बिक्रमजीत सिंह पंजाब में स्थानीय युवाओं को गैंग में शामिल करता था और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित करता था। इसके साथ ही, वह ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने में भी शामिल था। वह सुरक्षा एजेंसियों पर हमले की योजना बनाने में भी संलिप्त था।

देश में अशांति फैलाना नेटवर्क का उद्देश्य

इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य देश में अशांति फैलाना और पुलिस स्टेशनों, सुरक्षा बलों तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों को निशाना बनाना था। इस मामले में पंजाब के अमृतसर में स्पेशल ऑपरेशनल सेल में केस दर्ज है।

आरोपित को कानूनी काररवाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

गुजरात ATS के डीएसपी हर्ष उपाध्याय ने बताया कि गुजरात ATS देशभर में सक्रिय संगठित अपराध और आतंकी नेटवर्क पर लगातार नजर रखे हुए है। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर त्वरित काररवाई करके इस महत्वपूर्ण आरोपित को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है और अन्य संलिप्त लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि गुजरात ATS द्वारा आरोपित की हिरासत के बाद पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है। अब कानूनी काररवाई के लिए उसे पंजाब पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

गाजा में लड़ाई खत्म हो रही है, अब हिजबुल्ला से मुकाबला करने को तैयार, बोले प्रधानमंत्री नेतन्याहू
सूर्य किरण अभ्यास में एक दूसरे के साथ गुर साझा करेंगी नेपाल और भारत की सेनाएं
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को लेकर टीएमसी ने साधा निशाना – भाजपा में शामिल होने से इनकार की मिली सजा?
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत पहुंचीं रायपुर, दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
BMC मेयर पर सस्पेंस बरकरार : एकनाथ शिंदे ने नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा- महायुति का ही होगा मुंबई का मेयर
TAGGED:Banaskanthagujarat atsISI LinksMajor SuccessWanted Accused Arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?