बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में वाहन गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

देहरादून, 8 मई। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी के आगे 2.5 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि तोता घाटी के पास एक कार मारुति इग्निस गहरी खाई में गिरने की सूचना पर ब्यासी से रेसक्यू टीम घटनास्थल पर  भेजी गई। सभी पांच शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। कार को खाई से निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एसडीआरएफ टीम के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नीरज चौहान ने बताया कि कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष शादी की खरीदारी कर मेरठ से लौट रहे थे। सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular