1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. यूपी और उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा से मिले दोनों स्टेट चीफ
यूपी और उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा से मिले दोनों स्टेट चीफ

यूपी और उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा से मिले दोनों स्टेट चीफ

0
Social Share

लखनऊ, 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही भाजपा को राज्य में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों की माने तो पार्टी हाईकमान ने नए नाम पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने नाम का एलान हो सकता है।

स्वतंत्र देव सिंह और मदन कौशिक हाल में ही दिल्ली दौरे पर थे। तब दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट की माने तो पार्टी किसी ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।

ऐसे में सबसे ऊपर दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है। इसके अलावा श्रीकांत शर्मा, हरिश द्वीवेदी और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नाम की भी चर्चा है। हालांकि इसके अलावा किसी ओबीसी नेता को भी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

  • पार्टी में ब्राह्मण चेहरे का है पुराना ट्रैक रिकार्ड

पुराना ट्रैक रिकार्ड देखें तो लोकसभा चुनाव में भाजपा किसी ब्राह्मण अध्यक्ष के साथ जाती रही है। डा. महेंद्रनाथ पांडेय, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रमापति राम त्रिपाठी, केशरी नाथ त्रिपाठी जैसे नाम इसके उदाहरण हैं। यही कारण है कि कई ब्राह्मण चेहरे इस दौड़ में प्रमुखता से शामिल हैं। इनमें डा. दिनेश शर्मा, सुब्रत पाठक, हरीश द्विवेदी, दिनेश उपाध्याय, गोविंद नारायण शुक्ला, ब्रज बहादुर शर्मा सहित कई नामों को लेकर चर्चा है। लेकिन इनमें से कई नामों को लोग खारिज कर रहे हैं।

(Photo-File)

tags:
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code