1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी : कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान ने की मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट
यूपी : कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान ने की मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट

यूपी : कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान ने की मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट

0
Social Share

लखनऊ, 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में देवेन्द्र सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम को अपना कार्यभार संभाला।

महानिदेशक विजिलेंस देवेन्द्र सिंह चौहान को कल ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार सौंपा गया है। वह देर शाम उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, सिगनेचर बिल्डिंग गोमतीनगर एक्सटेंशन पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला। डीएस चौहान को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उनके पास इंटेलिजेंस और विजिलेंस का भी चार्ज बना रहेगा। देवेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी भी वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

देवेन्द्र सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त पद भार दिया गया है। वह महानिदेशक सतर्कता के पद पर तैनात हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे चौहान को बीते जून में ही उत्तर प्रदेश ने वापस बुलाया था। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए स्वीकृति दे दी थी। देवेन्द्र सिंह चौहान 1988 बैच के आइपीएस अफसर हैं। वह मेहनती और कुशल अधिकारी माने जाते हैं। बीते मार्च में ही महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत देवेंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश आने से पहले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आइजी) के पद पर तैनात थे।

केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर डीएस चौहान को उनके मूल कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी थी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से मुकुल गोयल को बुधवार शाम को हटाकर महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया था। मुकुल गोयल ने जून 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उनके तबादले के पीछे अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code