hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP: गुंडा कहने पर भड़के ABVP कार्यकर्ता, मंत्री ओपी राजभर के आवास पर किया हंगामा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > UP: गुंडा कहने पर भड़के ABVP कार्यकर्ता, मंत्री ओपी राजभर के आवास पर किया हंगामा
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

UP: गुंडा कहने पर भड़के ABVP कार्यकर्ता, मंत्री ओपी राजभर के आवास पर किया हंगामा

Revoi Editor
Last updated: September 4, 2025 10:13 am
Revoi Editor
Published: September 4, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 4 अगस्त। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर के एक विवादित बयान ने परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़का दिया। दरअसल ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया है। उनके इस बयान के खिलाफ बुधवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा।

कार्यकर्ता एकजुट होकर रात करीब 9 बजे लखनऊ में मंत्री के आवास पर पहुंचकर नारेबाजी की। आरोप है कि इस दौरान बाहर से राजभर के आवास में पथराव भी हुआ। हंगामे को देखते हुए इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। कार्यकर्ता काफ़ी देर तक राजभर के आवास के बाहर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक और हाथापाई भी हुई जिसमें कई छात्रों को मामूली चोटें आईं हैं।

एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार के मंत्री राजभर की संवेदनहीन टिप्पणी कड़ी निंदा के योग्य है। हमारी मांग है कि ओपी राजभर कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों से माफी मांगें और प्रदेश सरकार उनसे इस्तीफा ले। वहीं मंत्री राजभर के पुत्र अरुण राजभर ने अपने बयान में कहा कि लखनऊ आवास पर कुछ अराजक तत्व पत्थर फेंक रहे हैं और ओम प्रकाश राजभर जी को गाली दे रहें हैं । उन्होंने कहा कि अतिपिछड़े वर्ग के नेता का साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। यह गुंडागर्दी है। प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

You Might Also Like

आईपीएल-18 : मुल्लांपुर में गेंदबाजों का वर्चस्व, केकेआर खिलाफ पंजाब किंग्स ने न्यूनतम लक्ष्य का बचाव किया
शरद पवार की मान-मनौव्वल के बीच एनसीपी में इस्तीफों का दौर, महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी छोड़ा पद
संजय राउत का कड़ा प्रहार – पुणे का अगला सांसद भाजपा का नहीं बनने देंगे, 2024 में जाएगी पनौती!  
भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय मुद्दों के साथ चीन व यूक्रेन पर भी हुई चर्चा : हर्षवर्धन श्रृंगला
विश्व कप क्रिकेट : क्लासेन की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का धमाल, एक दिनी में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार
TAGGED:ABVPABVP workersdemonstrationMinister Om Prakash RajbharWORKERS
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?