hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : उमाशंकर सिंह ने जीत की हैट्रिक से बचाई बसपा की लाज, रसड़ा से पार्टी को दिलाई इकलौती सीट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव : उमाशंकर सिंह ने जीत की हैट्रिक से बचाई बसपा की लाज, रसड़ा से पार्टी को दिलाई इकलौती सीट
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : उमाशंकर सिंह ने जीत की हैट्रिक से बचाई बसपा की लाज, रसड़ा से पार्टी को दिलाई इकलौती सीट

Vinayak Barot
Last updated: March 11, 2022 10:01 pm
Vinayak Barot
Published: March 11, 2022
Share
SHARE

बलिया, 11 मार्च। चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उत्तर प्रदेश में राजनीतिक ग्राफ इस कदर गिर चुका है कि इस चुनाव में भाजपा की उल्लेखनीय सफलता के बीच उसे सिर्फ एक सीट पर सिमट जाना पड़ा। बसपा को यह इकलौती सफलता पूर्वांचल में बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से मिली है, जहां उमाशंकर सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक बनाई।

2012 में बड़ी जीत से पहली बार पहुंचे थे विधानसभा

हालांकि बसपा के लिए रसड़ा विधानसभा सीट पुरानी है। इस सीट से कई बार घूरा राम चुनाव जीते थे। हालांकि तब यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थी। वर्ष 2012 में परिसीमन बदलने के बाद यह सीट सामान्य हो गई और विधानसभा चुनाव में पहली बार उमाशंकर सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और सपा के सनातन पांडेय को करीब 52 हजार मतों से हराया था।

पिछली बार भाजपा की लहर में 33 हजार मतों से जीते थे

इसके बाद 2017 के चुनाव में जब भाजपा की लहर चल रही थी, तब भी उमाशंकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राम इकबाल सिंह को 33 हजार मतों से हराया। हालांकि इस बार चुनाव जीतने के लिए उमाशंकर को कड़ी टक्कर का सामना करना और उन्होंने सुभासपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान को 5,194 मतों से पराजित किया।

सतीश चंद्र कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से शुरू किया राजनीतिक करिअर

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव के रहने वाले उमाशंकर सिंह के राजनीतिक करिअर की बात करें तो उन्होंने 1991 में बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज से छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और महामंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसी जीत के साथ उनका राजनीतिक सफर आगे बढ़ा।

उमाशंकर सिंह ने 2009 में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली और व्यवसाय में रम गए। लेकिन राजनीति से दूर नहीं हुए। इसी दौरान 2011 में वह बसपा सुप्रीमो मायावती के संपर्क में आए और पार्टी ज्वॉइन कर ली और तब से अपनी मेहनत के बल पर वह अब तक बहनजी के भरोसे पर खरे उतरते रहे हैं।

समाजिक कार्यों के चलते क्षेत्र में काफी लोकप्रियता

उमाशंकर सिंह की पहचान न सिर्फ बसपा के कद्दावर नेताओं में होती है  बल्कि इलाके में भी वह काफी लोकप्रिय हैं। पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में 251 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह अपने खर्चे से कराया था। इसी तर्ज पर अगली बार इन्होंने 351 जोड़ों की सामूहिक शादियां कराईं। इसी क्रम में उमाशंकर सिंह की बेटी की शादी में भी मायावती शरीक हुई थीं।

कोरोना काल में भी उमाशंकर सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए काफी काम किया। उन्होंने न जाने कितने लोगों का इलाज अपने खर्चे से कराया और अस्पतालों को ऑक्सीजन के सिलेंडर मुहैया कराए।

‘यह रसड़ा की जनता की जीत, भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा‘

उमाशंकर सिंह ने बताया कि रसड़ा की जनता उनके ऊपर भरोसा करती आई है और यह जनता की जीत है। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां की जनता के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करता रहूंगा।’

बसपा के खराब प्रदर्शन के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘हम लोग समीक्षा कर रहे हैं। कहीं ना कहीं लोगों के बीच इस तरह का दुष्प्रचार किया गया था कि बसपा बीजेपी की बी टीम है, जिसकी वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में माइनॉरिटी को लगने लगा कि बीएसपी बीजेपी की बी टीम है। माइनॉरिटी वोटर गलतफहमी में आ गए और उनका वोट हमको नहीं मिला।’

You Might Also Like

UP में भाजपा विधायक ने सरेआम किसानों से मांगी माफी, मानी सरकार की गलती, कहा- गलतियों से सबक लेंगे
सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के कश्मीर राग पर भारत ने कहा – ये बेकार टिप्पणियां हैं
ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे इराकी प्रधानमंत्री, लोगों से की संयम बरतने की अपील
पीएम मोदी का बिहार दौरा था निशाने पर – पटना में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, रिटायर दरोगा सहित 2 गिरफ्तार
प्रथम टेस्ट : शुभमन व पुजारा ने दूसरी पारी में ठोके शतक, बांग्लादेश के सामने 513 रनों का दुर्गम लक्ष्य
TAGGED:BalliabspRasraUmashankar SinghUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?