Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयराजौरी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू...

राजौरी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे पर लगाया जाम

जम्मू कश्मीर, 16 दिसं बर। राजौरी में दो स्थानीय युवकों की रहस्यमय तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के कारण राजौरी-जम्मू राजमार्ग भी अवरुद्धव हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारे गए दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव राजौरी के अल्फा टीसीपी क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा राजौरी-जम्मू राजमार्ग को अवरुद्ध करने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments