पीएम मोदी की मुंबई में रैली से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

मुंबई, 8 सितम्बर। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले बीकेसी पुलिस और मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए संदिग्धों के पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड और एक बंदूक बरामद की गई है।

पकड़े गए संदिग्धों में एक 24 वर्षीय रोहन पारेख खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। बंदूक से साथ पकड़ा गया संदिग्ध दिलीप कुंडे बॉडीगार्ड के रूप में युवक के साथ था। हालांकि, पुलिस ने दोनों संदिग्धों के पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंध होने की संभावना को खारिज किया।

खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया

मुंबई पुलिस ने रोहन पारेख ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। जांच करने पर उसके पास से पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र मिला। आरोपित के साथ मौजूद साथी के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बंदूक का लाइसेंस वैध पाया गया।

नकली पहचान पत्र का कर रहा था इस्तेमाल

मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों लोगों ने एक संदिग्ध सरकारी ID कार्ड का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए जबर्दस्ती BKC के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए। BKC पुलिस स्टेशन में सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत BNS की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

दोनों आरोपितों को कोर्ट ने 11 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजा

इस बीच मुख्य आरोपित रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को पकड़े जाने के कुछ देर बाद ही अदालत में पेश किया गया और मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 11 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular