1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. गो फर्स्ट की फ्लाइट से दो विदेशी यात्रियों को उतारा, क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने का आरोप
गो फर्स्ट की फ्लाइट से दो विदेशी यात्रियों को उतारा, क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने का आरोप

गो फर्स्ट की फ्लाइट से दो विदेशी यात्रियों को उतारा, क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने का आरोप

0
Social Share

मुंबई, 8 जनवरी। एअर इंडिया के विमान में पेशाब कांड के बाद विमानन कम्पनियां सजग हो उठी हैं। इसी क्रम में गो फर्स्ट की गोवा से मुंबई जा रही फ्लाइट से दो विदेशी यात्रियों को उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उतार दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गो फर्स्ट की उड़ान के दौरान दोनों विदेशी यात्री क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी कर रहे थे, जिसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया।

क्रू मेंबर्स पर भद्दी टिप्पणियां की

गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो विदेशियों को 6 जनवरी को जी8-372 गोवा-मुंबई की फ्लाइट से उतार दिया गया था। दोनों यात्रियों ने क्रू मेंबर्स पर भद्दी टिप्पणियां कीं और साथी यात्रियों को भी परेशान किया। उसके बाद पायलट-इन-कमांड ने दोनों विदेशियों को फ्लाइट से उतारने का निर्णय लिया।

डीजीसीए को दी गई सूचना

प्रवक्ता ने बताया कि पायलट-इन-कमांड ने बदतमीजी करने वाले दोनों विदेशी यात्रियों को तुरंत उतारने का फैसला किया। वहीं, उन्हें एयरपोर्ट सुरक्षा को सौंप दिया गया। विमानन कम्पनी ने आगे की काररवाई के लिए डीजीसीए को मामले की सूचना दे दी है।

पेशाब कांड का आरोपित 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब किया था। इस मामले के आरोपित शंकर मिश्र को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को शंकर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code