hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में रेड अलर्ट, 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर से मिलेगी राहत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में रेड अलर्ट, 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर से मिलेगी राहत
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में रेड अलर्ट, 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर से मिलेगी राहत

Vinayak Barot
Last updated: January 8, 2023 7:40 pm
Vinayak Barot
Published: January 8, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जनवरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा है कि 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जबकि राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी का अनुमान है।

दिल्ली में 1.9 डिग्री तक लुढ़का पारा, 2 वर्षों में जनवरी में दर्ज न्यूनतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों के तापमान से भी कम रहा। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है। दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में रविवार को कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे 480 रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

335 ट्रेनें देरी से चल रहीं, 88 रद और 31 का मार्ग परिवर्तित

इस बीच रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘कोहरे के कारण करीब 335 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 88 को रद किया गया है, 31 का मार्ग परिवर्तित किया गया है और 33 रेलगाड़ियों की यात्रा को उनके गंतव्य स्थान से पहले समाप्त किया गया है।’ वहीं विमान यात्रियों को उड़ानों के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कम्पनियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि रविवार सुबह करीब 25 उड़ानों में देरी हुई।

लंबे समय तक ठंड के संपर्क में न रहने की आईएमडी की सलाह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ स्थानों पर कृषि, पशुधन, जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली क्षेत्र पर प्रभाव पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से ठंड लग सकती है और किसी को कंपकंपी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जो इस बात का पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है और लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए।

परामर्श में कहा गया है, ‘विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त गर्म तरल पदार्थ पिएं। बाहरी गतिविधियों में शामिल होने से बचें या उन्हें सीमित करें।’

You Might Also Like

विश्व कप क्रिकेट : भारत की लगातार चौथी जीत में विराट कोहली का नाबाद शतक, बांग्लादेश 7 विकेट से परास्त
देवेंद्र फड़णवीस को मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
शंकराचार्य मामला : अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- माघ मेले में साधु-संतों को सम्मान नहीं मिल पा रहा सम्मान
यूपी : मथुरा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रसत, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-दिल्ली रेल रूट प्रभावित
धानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के उज्जयिनी महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
TAGGED:dense fogIMDoutbreak of cold wavered alert
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?