hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्विटर ने एक झटके में हटा दिए 7,500 कर्मचारी, आधा हुआ स्टाफ, दुखी कर्मचारी बोले – अमानवीय हैं मस्क
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ट्विटर ने एक झटके में हटा दिए 7,500 कर्मचारी, आधा हुआ स्टाफ, दुखी कर्मचारी बोले – अमानवीय हैं मस्क
अंतरराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

ट्विटर ने एक झटके में हटा दिए 7,500 कर्मचारी, आधा हुआ स्टाफ, दुखी कर्मचारी बोले – अमानवीय हैं मस्क

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2022 12:10 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही कंपनी में हलचल मची हुई है। भारत में एलन मस्क ने कंपनी के पूरे स्टाफ को ही हटा दिया है। करीब 250 लोगों को नौकरी से बाहर किया गया है। यही नहीं अब एलन मस्क ने पूरी कंपनी के 50 फीसदी लोगों को हटा दिया है। इसके चलते 7,500 लोगों की नौकरी चली गई है। एलन मस्क ने ट्विटर संभालने के एक सप्ताह के भीतर ही कई बड़े ऐक्शन लिए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक आंतरिक दस्तावेज के आधार पर बताया कि 50 फीसदी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके ईमेल और कंपनी के कम्प्यूटर्स का एक्सेस छीन लिया गया है।

दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से इस तरह ताबड़तोड़ छंटनी की काफी चर्चा हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों की ओर से भी छंटनी की पुष्टि की गई है। अमेरिका और कनाडा में ट्विटर के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर मिशेल ऑस्टिन ने ट्वीट किया, ‘आज इस खबर के साथ दिन की शुरुआत हुई कि ट्विटर में अब मेरा सफर समाप्त हो गया है। मेरा दिल टूट गया है। मैं इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं।’ एलन मस्क ने छंटनी को लेकर ट्वीट किया, ‘ट्विटर में छंटनी को लेकर बहुत सी बातें की जा रही हैं। दुर्भाग्य की बात है कि यह ऐसे समय में किया जा रहा है, जब हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान कंपनी को हो रहा है। इसलिए कोई अन्य विकल्प नहीं था।’

इस बड़ी छंटनी से पहले ट्विटर ने कर्मचारियों के ऑफिस आने पर रोक लगा दी थी। उन्हें कहा गया था कि वे अपने भविष्य को लेकर इंतजार करें और जो फैसला लिया जाएगा, उसके आधार पर काम करें। सोमवार तक कर्मचारियों के दफ्तर जाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं सोमवार से पहले ही यह बड़ा फैसला ले लिया गया। नौकरी से निकाले गए ट्विटर के एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, ‘यह बेहद अमानवीय है, जिस तरह से लोगों से बर्ताव किया जा रहा है। वह हर कीमत पर बस पैसे बचा लेना चाहते हैं।’ दरअसल एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है और माना जा रहा है कि उसकी रकम अदा करने के लिए वह बचत के रास्ते पर हैं और कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं।

You Might Also Like

उमा भारती का शिवराज सरकार की चुनौती – ‘मधुशाला में खुलेगी गोशाला, कौन माई का लाल रोकता है’
बंगाल पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, TMC नहीं होगी शामिल, राहुल गाँधी बोले- अन्याय के खिलाफ जंग जारी
કોરોનાવાયરસની મોટી કંપનીઓ પર અસર, ફેસબુક કર્મચારીઓ કરશે વર્ક ફ્રોમ હોમ
रहें सावधान! वाराणसी में सस्ता टैटू बनवाने वाले दर्जनभर लोग एचआईवी से संक्रमित
चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट : भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने के आसार नहीं, हाइब्रिड मॉडल पर हो सकता है आयोजन
TAGGED:deletedhalf-staffedMuskTwitterunhappy employees
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?