hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप बोले- ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए जेडी वेंस करेंगे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ट्रंप बोले- ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए जेडी वेंस करेंगे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

ट्रंप बोले- ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए जेडी वेंस करेंगे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

Revoi Editor
Last updated: June 16, 2026 5:39 pm
Revoi Editor
Published: June 16, 2026
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 16 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर में कहा कि ट्रंप और वेंस दोनों ने ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबाफ के साथ इस समझौते के मसौदे पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जी7 समिट में भागीदारी के लिए सोमवार की शाम फ्रांस पहुंचे ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वेंस हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे। समारोह में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘मैं शामिल हो भी सकता हूं और नहीं भी।’ उन्होंने कहा कि समझौते का पूरा ब्योरा शुक्रवार के बाद किसी समय जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

उधर, अमेरिका में ‘एबीसी न्यूज’ के कार्यक्रम ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ में वेंस ने कहा, ‘हमने कल यानी रविवार को ही समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए।’ उन्होंने कहा कि इसका विस्तृत विवरण इस सप्ताह के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है।

समझौते के हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेगा पाकिस्तान : शहबाज शरीफ

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और कतर सहित कई मध्यस्थ देशों की पहल से इस समझौते पर सहमति बनी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि उनका देश 19 जून को स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेगा।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य शुक्रवार तक पूरी तरह खोल दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही, तेल और गैस की आपूर्ति को सुचारु और तेज बनाने के लिए बड़े टैंकरों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी।

You Might Also Like

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
बिहार : गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब का कहर, 2 दिनों में 23 लोगों की मौत, 14 की हालत गंभीर
थाईलैंड ओपन : सिंधु व लक्ष्य सेन का अभियान जारी, सात्विक-चिराग भी अंतिम 8 में
श्रीकृष्ण जन्‍मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में मुस्लिम पक्ष को झटका, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
राजस्थान : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन, किडनी इंफेक्शन से थे पीड़ित
TAGGED:donald trumpJD Vancepeace agreement with IranVance will lead the US delegation
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

कार्तिक पूर्णिमा आज: पौराणिक नगरी चित्रकूट में तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 27, 2023
केरल में बोले पीएम मोदी- वेस्ट एशिया को लेकर मैं चिंतित, गल्फ के मित्रों का आभार जो रख रहे हमारे देशवासियों का ख्याल
जम्मू-कश्मीर : कुपवड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया
एनसीसी कैडेट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन में दें योगदान: राजनाथ सिंह
गृह मंत्री अमित शाह पर बेतुके आरोपों से भड़का भारत, कनाडाई उच्चायोग का प्रतिनिधि तलब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?