hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: व्यापारियों का आकलन : टमाटर के भाव अभी दो माह तक कम होने की उम्मीद नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > व्यापारियों का आकलन : टमाटर के भाव अभी दो माह तक कम होने की उम्मीद नहीं
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

व्यापारियों का आकलन : टमाटर के भाव अभी दो माह तक कम होने की उम्मीद नहीं

Vinayak Barot
Last updated: July 18, 2023 8:30 pm
Vinayak Barot
Published: July 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 जुलाई। पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकतर हिस्सों में टमाटर देश के दाम आसमान छू रहे हैं। घरेलू बाजार में टमाटर की कीमत 80 रुपये से लेकर 280 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसपर भरोसा करें तो टमाटर के भाव अगले कुछ महीने तक कम होने की उम्मीद नहीं है। व्यापारी वर्ग का आकलन है कि टमाटर की कीमतें अगले दो महीने तक 100 रुपये प्रति किलोग्राम से कम नहीं होंगी।

इसी क्रम में नागपुर कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के एक व्यापारी चंद्रमणि बोरकर ने चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं को अगले एक-दो माह तक टमाटर की कीमतों में कोई महत्वपूर्ण गिरावट नहीं देखने को मिल सकती है।

कई राज्यों में बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब

बोरकर ने कहा कि टमाटर उगाने वाले केंद्रों का दौरा करने के बाद उन्हें आम लोगों के लिए बढ़ी कीमतों में कोई राहत की उम्मीद नहीं है। इसकी मुख्य वजह यह है कि महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब हो गई है। कुछ टमाटर रास्ता बंद हो पाने की वजह से गाड़ियों में भरा-भरा सड़ गया है।

आने वाले हफ्तों में 300 रुपये तक पहुंच सकती है कीमत

देखा जाए तो देशभर में बहुत ही कम समय में टमाटर की कीमतों में उछाल आया है। जून में 40 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से टमाटर बिक रहा था। लेकिन जैसे ही मानसून की बारिश शुरू हुई, जुलाई की शुरुआत में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलो के पार कर गई और हाल के हफ्तों में देश के अलग शहरों में यह 100 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण टमाटर की कीमतें और बढ़ने की उम्मीद है और आने वाले हफ्तों में 300 रुपये तक पहुंच सकती है।

कब होती है टमाटर की बुआई?

दरअसल, टमाटर का उत्पादन चक्र आमतौर पर 60 से 90 दिनों का होता है। अधिकतर किसान टमाटर की खेती मई या जून में करते हैं। टमाटर की बुआई होने के करीब 60 दिन बाद टमाटर पेड़ से तोड़े जाते हैं। लेकिन भारी बारिश के कारण किसान टमाटर की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कीमतों को स्थिर होने में अधिक समय लग सकता है। किसानों का कहना है कि बारिश रुकने के बाद वह इस फसल की बुआई कर पाएंगे।

You Might Also Like

OP राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप, बोले- फोटो खिंचवाने और मिलने के नाम पर हो रही वसूली
महाशिवरात्रि पर केरल के विभिन्न शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
शीतकालीन सत्र: बोले पीएम मोदी- पराजय का गुस्सा निकालने के बजाय सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े विपक्ष
स्‍वच्‍छ भारत मिशन अर्बन-2 और अमृत-2 से स्‍वच्‍छ देश में परिवर्तित होगा भारत : हरदीप पुरी
भारत ने वो बनाया जो किसी और ने नहीं किया, एआई समिट में मैक्रों ने शेयर की मुंबई के स्ट्रीट वेंडर की कहानी
TAGGED:high tomato pricetomatoTomato pricesTraders' assessment
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?