टोरेंट फार्मा ने वित्त वर्ष २०२६-२७ की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की

अहमदाबाद, ३० जुलाई, २०२६ : टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (“कंपनी”) ने आज वित्त वर्ष २०२६-२७ की पहली तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

वित्तीय वर्ष २०२६-२७ की  पहली तिमाही के प्रमुख बिंदु:

  • आय ५५% (YOY) बढ़कर ₹४,९२१ करोड़ रही।
  • संचालन EBITDA* आय ६१% (YOY) बढ़कर ₹१,६६४ करोड़ रही।
  • संचालन EBITDA* मार्जिन ३३.८% रहा, ग्रॉस मार्जिन ७६.४% रहा।
  • कर-पश्चात शुद्ध लाभ ₹५६६ करोड़ रहा।

* असाधारण बाबतो को शामिल किए बिना ।

संयुक्त वित्तीय परिणाम : 

परिणाम Q FY२७ Q FY२६ YoY
%
रुपए करोड़ में % रुपए करोड़ में %
राजस्व ४,९२१ ३,१७८ ५५%
सकल लाभ ३,७५८ ७६.४% २,४०४ ७५.६% ५६%
ऑपरेटिंग EBITDA* १,६६४ ३३.८% १,०३२ ३२.५% ६१%
असाधारण बाबते २१ ०.४%
कर-पूर्व लाभ ५६६ ११.५% ५४८ १७.२% ३%
R&D खर्च १७२ ४% १५७ ५% १०%

मुख्य व्यवसाय

मुख्य व्यवसाय का कुल राजस्व १७% की वृद्धि के साथ ,७२० करोड़ रहा।

ऑपरेटिंग EBITDA* २०% की वृद्धि के साथ ,२४० करोड़ रहा, जबकि EBITDA मार्जिन ३३.३% दर्ज किया गया।

भारत:

  • भारत में कुल राजस्व ₹ २,१५७ करोड़ रहा, जो AIOCD PharmaTrac के आंकड़ों के अनुसार १९% की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि भारतीय औषधि बाज़ार (IPM – Indian Pharmaceutical Market) की १२% की वृद्धि दर से उल्लेखनीय रूप से अधिक है।
  • टोरेंट फार्मा अब भारतीय कार्डियक फार्मास्यूटिकल बाजार में प्रथम स्थान पर पहुँच गई है और इस क्षेत्र में अपना मजबूत नेतृत्व लगातार बनाए हुए है।
  • सफल लॉन्च के बाद Gx Semaglutide ने वित्त वर्ष २०२६-२७ की पहली तिमाही (Q1 FY27) में AIOCD PharmaTrac के अनुसार, ओरल और इंजेक्टेबल दोनों श्रेणियों को मिलाकर ३६% बाजार हिस्सेदारी (Market Share) हासिल की है।

ब्राज़ील:

  • ब्राज़ील में कुल राजस्व २७% की वृद्धि के साथ ₹ २७७ करोड़ रहा, जबकि स्थिर मुद्राके आधार पर राजस्व ३% की वृद्धि के साथ R$ १४७ मिलियन दर्ज किया गया।
  • IQVIA के आंकड़ों के अनुसार, टोरेंट फार्मा ने २१% की वृद्धि दर्ज की, जबकि पूरे बाजार की वृद्धि दर ५% रही। कंपनी के प्रमुख ब्रांडों के मजबूत प्रदर्शन और हालिया सफल लॉन्च के कारण यह उल्लेखनीय वृद्धि हासिल हुई। वर्तमान में टोरेंट फार्मा के ५८ उत्पाद ANVISA की स्वीकृति प्रक्रिया के अंतर्गत हैं।
  • तिमाही के दौरान, बढ़ती ब्याज लागत के कारण वितरण चैनल की ओर से विस्तारित ऋण अवधि की मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने एकमुश्त चैनल इन्वेंट्री में कमी की। इसके बावजूद, IQVIA के आंकड़ों के अनुसार सेकेंडरी सेल्स में मजबूत मांग लगातार बनी रही, जो बाजार में कंपनी के उत्पादों की निरंतर सकारात्मक मांग और मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।

अमेरिका:

  • अमेरिका में कुल राजस्व ३६% की वृद्धि के साथ ₹४१८ करोड़ रहा, जबकि स्थिर मुद्रा के आधार पर राजस्व २३% की वृद्धि के साथ US$ ४४ मिलियन दर्ज किया गया।
  • कंपनी के नए उत्पादों के सफल लॉन्च, लक्षित बाजार हिस्सेदारी की प्राप्ति तथा कुछ एकमुश्त व्यावसायिक अवसरों के कारण अमेरिकी बाजार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

जर्मनी:

  • जर्मनी में कुल राजस्व ३% की वृद्धि के साथ ₹३१८ करोड़ रहा, जबकि स्थिर मुद्रा के आधार पर राजस्व ९% की कमी के साथ EUR २९ मिलियन रहा।
  • तिमाही के दौरान थर्ड-पार्टी सप्लायर से आपूर्ति में व्यवधान तथा टेंडर ऑफटेक में कमी के कारण जर्मनी के कारोबार की वृद्धि प्रभावित रही।

JB बिजनेस

परिणाम Q FY२७ Q FY२६ YoY
%
रुपए करोड़ में % रुपए करोड़ में %
राजस्व १,२०१ १,०९४ १०%
सकल लाभ ८५९ ७१.५% ७४७ ६८.३% १५%
ऑपरेटिंग EBITDA* ४२४ ३५.३% ३१५ २८.८% ३४%
असाधारण बाबते १९ १.६%

                         * असाधारण बाबतो को शामिल किए बिना ।

प्रमुख प्रदर्शन संकेतक :

  • भारत का Rx व्यवसाय (ट्रेड जेनेरिक्स एवं कॉन्ट्रास्ट मीडिया को छोड़कर) ₹ ६५७ करोड़ रहा, जिसमें १३% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय (अमेरिका, उभरते बाजार एवं CDMO सहित) से प्राप्त राजस्व ₹ ४६८ करोड़ रहा, जो १२% की वृद्धि दर्शाता है।
    • CDMO व्यवसाय का राजस्व ₹ १४५ करोड़ रहा, जिसमें २७% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

संयुक्त राजस्व सारांश

क्षेत्र Q FY२७  ( करोड़ में) Q वृद्धि (%)
मुख्य व्यवसाय JB व्यवसाय कुल मुख्य व्यवसाय रिपोर्टेड
     
भारत २,१५७ ७३३ २,८९० १९% 60%
अंतरराष्ट्रीय १,४५१ ४६८ १,९१९ १९% 57%
अन्य ११२  – ११२ -२४% -२४%
कुल ,७२० ,२०१ ,९२१ १७% ५५%

RELATED ARTICLES

Most Popular