hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूक्रेन : यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर बढ़ा खतरा, करीब के बाशिंदों को बांटी जा रहीं आयोडिन की गोलियां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > यूक्रेन : यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर बढ़ा खतरा, करीब के बाशिंदों को बांटी जा रहीं आयोडिन की गोलियां
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

यूक्रेन : यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर बढ़ा खतरा, करीब के बाशिंदों को बांटी जा रहीं आयोडिन की गोलियां

Vinayak Barot
Last updated: August 28, 2022 4:14 pm
Vinayak Barot
Published: August 28, 2022
Share
SHARE

कीव, 28 अगस्त। यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट गोलाबारी के बीच संयंत्र से संभावित विकिरण रिसाव के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूसी सेनाओं ने जैपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट नीपर नदी के उस पार यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों में मिसाइल और तोप से हमले किए हैं। वहीं, रूस का दावा है कि यूक्रेन की ओर से दागे गए गोले उस इमारत पर गिरे हैं, जिसमें परमाणु ईंधन को रखा गया है।

परमाणु ऊर्जा संयत्र अस्थायी रूप से बंद

इस बीच, अधिकारियों ने संयंत्र के करीब रहने वाले लोगों के बीच शुक्रवार को आयोडिन की गोलियां बांटीं, ताकि विकिरण होने की स्थिति में बचाव हो सके। सबसे बड़ी चिंता परमाणु संयंत्र के रिएक्टर को ठंडा रखने की कूलिंग प्रणाली को लेकर है, जिसे चालू हालत में रखने के लिए बिजली की जरूरत होती है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने से पारेषण लाइन को हुई क्षति की वजह से संयंत्र को गुरुवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

जानकारों का मानना है कि कूलिंग प्रणाली के बंद होने से परमाणु रिएक्टर के अत्यधिक गर्म होने की वजह से हादसा हो सकता है। रूसी सेना ने इस परमाणु संयंत्र पर छह महीने से जारी युद्ध की शुरुआत में ही कब्जा कर लिया था और यूक्रेन के स्थानीय कर्मियों ने इसका परिचालन जारी रखा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर संयंत्र पर गोलाबारी करने का आरोप लगा रहे हैं, जिससे इलाके में तबाही मचने की आशंका पैदा हो गई है।

गोलाबारी की वजह से ऊर्जा केंद्र की अवसंरचना को क्षति पहुंची

यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा परिचालक एनर्गोटम ने शनिवार को कहा कि रुक-रुक कर हो रही गोलाबारी की वजह से ऊर्जा केंद्र की अवसंरचना को क्षति पहुंची है। कम्पनी ने बताया, ‘हाइड्रोजन और रेडियोधर्मी सामग्री के रिसाव होने और आग लगने का खतरा बहुत अधिक है।’

वहीं निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर वालेंटिन रेजनिचेंको ने नवीनतम संघर्ष की जानकारी देते हुए बताया कि रूसी ग्राड मिसाइल और तोप के गोलों से निकोपोल और मारहानेट्स पर हमले किए गए हैं। यह क्षेत्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट नीपर नदी के उस पार मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

संयंत्र की जांच करने की तैयारी

हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने दावा किया कि यूक्रेन की सेना ने मारहानेट्स से संयंत्र पर गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि गत एक दिन में यूक्रेन के 17 गोले संयंत्र पर गिरे हैं, जिनमें से चार गोले उस इमारत की छत पर गिरे हैं, जहां पर परमाणु ईंधन रखा गया है। दोनों पक्षों के दावों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) अपने निरीक्षक दल संयंत्र में भेजने के लिए समझौता करने का प्रयास कर रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री स्टालिन ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मछुआरों की रिहाई की मांग
केजरीवाल बोले – ‘हरियाणा चुनाव का सबसे बड़ा सबक है चुनाव में कभी अति आत्मविश्वासी न हों’
Stock Market: शेयर मार्केट में धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी 26100 के ऊपर खुला
वैभव सूर्यवंशी होंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा
हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, UN के शांति मिशन का थे हिस्सा
TAGGED:Iodine PillsRussia-Ukraine WarZaporizhia Nuclear Plant
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?