hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एनआईटी श्रीनगर ने छात्रों को दी हिदायत – समूह में न देखें एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एनआईटी श्रीनगर ने छात्रों को दी हिदायत – समूह में न देखें एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

एनआईटी श्रीनगर ने छात्रों को दी हिदायत – समूह में न देखें एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला

Vinayak Barot
Last updated: August 28, 2022 4:35 pm
Vinayak Barot
Published: August 28, 2022
Share
SHARE

श्रीनगर, 28 अगस्त। दुबई में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार की शाम दो चिर प्रतिद्वंदियों – भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर जहां पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसक उत्साहित हैं वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर ने किसी अनहोनी से बचने के लिए अपने छात्रों को तगड़ी हिदायत दे रखी है कि वे समूह में यह मुकाबला न देखें अन्यता उनपर जुर्माना लगा दिया जाएगा।

इस मैच से संबंधित कुछ भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट न करने का आदेश

एनआईटी श्रीनगर ने न सिर्फ अपने छात्रों से रविवार के भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच को समूह में देखने से मना किया है वरन उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि वे भारत-पाकिस्तान मैच से संबंधित कुछ भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट न करें।

डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से जारी नोटिस में संस्थान प्रशासन ने छात्रों को मैच के दौरान अपने कमरों में रहने को कहा है। संस्थान द्वारा जारी नोटिस में छात्रों से कहा गया है, ‘छात्रों को पता है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विभिन्न देशों से जुड़ी एक क्रिकेट श्रृंखला चल रही है। छात्रों को एतद्द्वारा निर्देश दिया जाता है कि वे खेल को खेल के रूप में लें और संस्थान/छात्रावास में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता न पैदा करें।’

समूह में मैच देखने पर 5 हजार का जुर्माना, आवंटित कमरा भी रद होगा

निर्देश में भारत-पाक के मैच के दौरान छात्रों को अपने आवंटित कमरों में रहने, अन्य छात्रों को अपने कमरे में प्रवेश न करने देने और समूहों में मैच न देखने को कहा गया है। इतना हीं नहीं, संस्थान ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि यदि किसी कमरे में छात्र समूह में मैच देखते पाए गए तो जिन छात्रों को वह विशेष कमरा आवंटित किया गया है, उन्हें संस्थान के छात्रावास से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही समूह में मैच देक रहे सभी छात्रों पर कम से कम 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे मैच के दौरान या बाद में छात्रावास के कमरों से बाहर न निकलें।

गौरतलब है कि 2016 में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत की हार के बाद संस्थान में बाहरी और स्थानीय छात्रों के बीच संस्थान में संघर्ष शुरू हो गया था। इस कारण एनआईटी कई दिनों तक बंद रखना पड़ा था। यह देखते हुए संस्थान भारत-पाक मैच के दौरान ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना चाहता है।

You Might Also Like

मथुरा धर्म संसद में संतों ने कहा – ‘पूर्वजों की गलतियों को न दोहराएं, मंदिर परिसर से खुद हटाएं मस्जिद’
अखिलेश यादव का बीजेपी पर प्रहार, कहा- I.N.D.I.A गठबंधन ने भाजपा को हराने के लिए कसी कमर
INTERNATIONAL YOGA DAY 2025: किंग चार्ल्स के संदेश के साथ यूनाइटेड किंगडम ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अब इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा में सेंध, ड्रोन देखे जाने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा
टी20 विश्व कप : पाकिस्तान ने पूरी की सेमीफाइनल लाइनअप, बांग्लादेश 5 विकेट से परास्त
TAGGED:Asia Cup CricketIndo-Pak matchinstruction to studentsNIT Srinagar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?