1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सघन जांच अभियान के बाद बम नहीं मिला
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सघन जांच अभियान के बाद बम नहीं मिला

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सघन जांच अभियान के बाद बम नहीं मिला

0
Social Share

पटना, 13 मार्च। राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए 16 मार्च को प्रस्तावित चुनाव से तीन दिन पहले शुक्रवार को उस समय हड़कम्प मच गया, जब बिहार विधानसभा परिसर बम से उड़ाने की धमकी मिली। अपराधी ने ई-मेल के जरिए प्रेषित धमकी में लिखा कि बिहार विधानसभा में बम रखा हुआ है। यह कभी भी ब्लास्ट हो सकता है।

घटना के बाद विधानसभा परिसर में हड़कम्प मच गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बम स्क्वायड की टीम विधानसभा पहुंची और हर जगह सघन जांच अभियान चलाया। हालांकि काफी देर खोजबीन के बाद भी बम नहीं मिला। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी टीम भी इस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत मैसेज का संज्ञान लिया

फिलहाल धमकीभरा ई-मेल संदेश मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत इसपर संज्ञान लिया और सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने फौरन ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधानसभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं।

मुख्य सचिव और डीजीपी को दी गई जानकारी

विधानसभा सचिवालय की ओर से इस घटना की जानकारी राज्य के शीर्ष अधिकारियों को दी गई। प्रभारी सचिव ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए। अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। इस क्रम में विधानसभा परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई जबकि पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code