hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिमी विक्षोभ का असर : उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते आंधी-पानी का रहेगा जोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > पश्चिमी विक्षोभ का असर : उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते आंधी-पानी का रहेगा जोर
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पश्चिमी विक्षोभ का असर : उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते आंधी-पानी का रहेगा जोर

Vinayak Barot
Last updated: May 12, 2021 1:21 pm
Vinayak Barot
Published: May 12, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 मई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। बीते सप्ताह उभरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के इन हिस्सों में आंधी-पानी का जोर पूरे सप्ताह रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्व में चला गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे अफगानिस्तान पर देखा जा सकता है। वहीं, विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण अरब सागर के मध्य भागों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इस कारण देश के अधिकतर राज्यों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है।

अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ धूल भरी आंधी और एक-दो स्थानों पर ओले गिरने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल व लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा, झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर और पूर्व मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों और शेष पूर्वी भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर, विदर्भ, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश हुई जबकि बिहार के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाएं हुई।

You Might Also Like

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले CBI-ED की एंट्री, आरजेडी के तीन नेताओं के ठिकानों पर छापा
टीम इंडिया को आघात : चोटिल सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर
इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम आदेश – ‘जाली दस्तावेजों से हासिल की गई नौकरी नियुक्ति के समय से ही शून्य’
शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, निवेशकों के लगभग 14 लाख करोड़ डूबे
रूस का आरोप – पाक राजनीतिक संकट के लिए अमेरिका जिम्मेदार, रूस यात्रा के लिए इमरान खान को सजा दे रहा
TAGGED:forecastheavy rainMeteorological Departmennorth indiathis week
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह का कांग्रेस और ‘आप’ पर हमला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले साफ किया 2024 का रोडमैप

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 15, 2023
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर 400 लोगों की हत्या का लगाया आरोप, पाक ने किया खारिज, जानें क्या कहा….
अमित शाह ने पहले चरण की वोटिंग से पहले लगाई वादों की झड़ी – बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट
जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक नागरिक की भी मौत
उत्तर प्रदेश : योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?