hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का सत्तारूढ़ पार्टी में ही विरोध, अकेले पड़े नीतीश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार : पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का सत्तारूढ़ पार्टी में ही विरोध, अकेले पड़े नीतीश
राजनीतिहिन्दी

बिहार : पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का सत्तारूढ़ पार्टी में ही विरोध, अकेले पड़े नीतीश

Vinayak Barot
Last updated: May 12, 2021 1:26 pm
Vinayak Barot
Published: May 12, 2021
Share
SHARE

पटना, 12 मई। जन अधिकार पार्टी (जपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी का अब बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर ही विरोध होने लगा है, जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में अलग-थलग पड़ गए हैं।

गौरतलब है कि पप्पू यादव को बीते मंगलवार को पटना में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी 32 वर्ष पुराने एक अपहरण केस में हुई है। पटना से उन्हें मधेपुरा लाया गया,जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पप्पू यादव को सुपौल जिले की वीरपुर जेल में रखा गया है।

फिलहाल बेगुसराय के पूर्व सांसद और नीतीश कुमार के करीबी नेता मोनाजिर हसन ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा है कि इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पप्पू यादव गरीबों के मसीहा के तौर पार काम कर रहे थे। हसन ने कहा कि गिरफ्तारी तो छपरा के डीएम और राजीव प्रताप रूडी की होनी चाहिए थी।

दूसरी तरफ पूर्व विधायक व जदयू नेता विजयेंद्र यादव ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर राजीव प्रताप रूडी को एक मिनट भी सांसद रहने का अधिकार नहीं है। पप्पू यादव को मानवता के आधार पर सरकार को छोड़ना चाहिए। एंबुलेंस प्रकरण की जांच कर डीएम को बर्खास्त और सांसद का इस्तीफा कराना चाहिए।

एमएलसी रजनीश कुमार ने भी पप्पू यादव की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें अविलम्ब रिहा किए जाने की मांग की है। बिहार एनडीए में शामिल दूसरे सहयोगियों हम और वीआईपी भी पप्पू की गिरफ्तारी का विरोध कर चुके हैं। जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने पहले ही इस गिरफ्तारी का विरोध किया था। प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य पार्टियां भी इस मामले में सरकार की आलोचना कर रही हैं।

दिलचस्प तथ्य यह है कि पहले सारण प्रशासन ने पप्पू यादव के खिलाफ मारपीट और लॉकडाडन का उल्लंघन करने के मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल, पिछले हफ्ते पप्पू यादव ने सारण पहुंच कर अमनौर के जयप्रभा सामुदायिक केंद्र पर 30 से अधिक एंबुलेंस रखने का मामला उठाया था। ये एंबुलेंस सारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सांसद मद से खरीदी गई थीं। उसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ लिया और एफआईआर दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तार की गई थी।

You Might Also Like

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसेडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश व प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर
UP Board Result: 94 फीसदी नंबर पाकर भी फेल हो गई छात्रा, सामने आई यूपी बोर्ड की बड़ी लापरवाही
एक और राहत पैकेज : कोविड प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ का एलान, स्वास्थ्य क्षेत्र को 50 हजार करोड़
मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले- भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ
ट्रुथटेल हैकाथॉन चैलेंज की घोषणा, वेव्स-2025 लाइव प्रसारण में गलत सूचना से निपटने के लिए AI-संचालित समाधान करेगा पेश
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?