hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 81000 के पार, निफ्टी 58 अंक चढ़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 81000 के पार, निफ्टी 58 अंक चढ़ा
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 81000 के पार, निफ्टी 58 अंक चढ़ा

Revoi Editor
Last updated: October 3, 2025 7:59 pm
Revoi Editor
Published: October 3, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 3 अक्टूबर। लगातार आठ कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थमने के साथ बीते बुधवार (एक अक्टूबर) को बड़ी तेजी देखना वाला भारतीय शेयर बाजार एक दिन के अवकाश (गांधी जयंती और दशहरा) के बाद खुला तो दिनभर काफी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को दिन का खात्मा हुआ तो वैश्विक बाजारों में तेजी और धातु एवं दूरसंचार शेयरों में लिवाली के बीच दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स जहां 224 अंकों की तेजी से फिर 81,000 का स्तर पार करने में सफल रहा जबकि निफ्टी 58 अंक चढ़ कर थमा।

सेंसेक्स में 223.86 अंकों की बढ़ोतरी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)  का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 223.86 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 81,207.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 602.42 अंकों के उतार-चढ़ाव के साथ 81,251.99 के ऊपरी और 80,649.57 अंक के निचले स्तर पर रहा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 15 के शेयर चढ़कर बंद हुए तो 15 में ही गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 24,894.25 अंक पर बंद

दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 24,894.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 26 के शेयरों में मजबूती रही जबकि 24 कमजोरी के साथ बंद हुए। छोटी कम्पनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 1.09 प्रतिशत उछल गया जबकि मझोली कम्पनियों का मिडकैप सूचकांक 0.78 प्रतिशत की बढ़त पर रहा।

टाटा स्टील के स्टॉक में सर्वाधिक 3.40 प्रतिशत की बढ़त

सेंसेक्स की कम्पनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 3.40 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। उसके बाद पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल का स्थान रहा। इसके विपरीत, टेक महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट का रुझान देखा गया।

निफ्टी डिफेंस की अगुआई में लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूत

लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें सबसे ज्यादा 1.96 फीसदी की बढ़त निफ्टी इंडिया डिफेंस में देखने को मिली। निफ्टी मेटल में 1.82 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.12 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया टूरिज्म में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.62 प्रतिशत व निफ्टी एनर्जी में 0.56 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

एफआईआई ने 1,605.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,605.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,916.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

महाराष्ट्र निकाय चुनाव : भाजपा के 44 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत, शिवसेना के 22 कैंडिडेट्स जीते
सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में भारत को बड़ा झटका – फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ तोड़ा करार
पर्थ टेस्ट : पहले दिन 17 विकेटों का पतन, टीम इंडिया 150 पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने 67 रनों पर गंवाए 7 विकेट
उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे
शतकवीर हीली का वनडे क्रिकेट से संन्यास, ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं का भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप
TAGGED:000BseniftyNifty rose 58 pointsNSEsensexSensex crossed 81stock market rose for the second day
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?