hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रही हिन्दुओं की आबादी, मात्र 44% रह गए ईसाई, नास्तिकों की संख्या में हो रहा इजाफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रही हिन्दुओं की आबादी, मात्र 44% रह गए ईसाई, नास्तिकों की संख्या में हो रहा इजाफा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रही हिन्दुओं की आबादी, मात्र 44% रह गए ईसाई, नास्तिकों की संख्या में हो रहा इजाफा

Vinayak Barot
Last updated: July 8, 2022 2:28 pm
Vinayak Barot
Published: July 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जुलाई। ईसाई बहुसंख्यक वाले देश ऑस्ट्रेलिया में ईसाइयों की जनसंख्या लगातार तेजी से घट रही है। देश में अब 50 प्रतिशत से भी कम ईसाई बचे हैं जबकि 2016 में यहां खुद को ईसाई कहने वाले लोगों की जनसंख्या 52% थी।

ऑस्ट्रेलिया में अब केवल 44 फीसदी ही ईसाई रह गए हैं। वहीं, हिन्दू और मुसलमानों की जनसंख्या में भारी इजाफा हुआ है। 2016 में यहां हिन्दुओं की आबादी 1.9 लाख थी, जो अब बढ़कर तीन लाख हो गई है। वहीं, 2016 में आस्ट्रेलिया में मुसलमानों की आबादी 2.6 लाख थी, अब बढ़कर 3.20 लाख हो गई है।

नास्तिकों की संख्या 39 फीसदी

कुल आबादी में हिन्दू और मुसलमानों का प्रतिशत भले ही बहुत कम हो, लेकिन आबादी में वृद्धि का प्रतिशत बहुत ही ज्यादा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में नास्तिकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। किसी भी धर्म को न मानने वाले यानी नास्तिकों की संख्या 39 फीसदी हो गई है। बीते पांच वर्षों में इसमें नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

50 वर्ष पहले 90 फीसदी थी ईसाई आबादी

दरअसल, 2021 के जनगणना से जो आंकड़े उभर कर सामने आए हैं, उसके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में ईसाई बताने वालों की संख्या 50 फीसदी से कम हो गई है। अब से 50 वर्ष पहले यह आंकड़ा 90 फीसदी का था। हालांकि, इसके बाद भी देश में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या अब भी सबसे अधिक है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 39 फीसदी लोग वो हैं, जो किसी भी धर्म में आस्था नहीं रखते। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां नास्तिकों का प्रतिशत कुल आबादी में इतना ज्यादा है।

देश की मौजूदा जनसंख्या 2.55 करोड़ से ज्यादा

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में हर पांच वर्ष में जनगणना कराई जाती है, जिसके आंकड़ों ने कई नई जानकारियां सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया में हुई नई जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक यहां की आबादी ढाई करोड़ से ज्यादा हो गई है। अब देश की आबादी दो करोड़ 55 लाख हो गई है। इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया की आबादी दो करोड़ 34 लाख थी। इस तरह देश की आबादी बीते पांच सालों में 21 लाख बढ़ी है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का 28 सूत्री संकल्प पत्र जारी, स्वच्छता पर रहेगा शहर की सरकार का जोर
भारत में कोरोना संकट : एक्टिव केस की संख्या गिरकर 3.64 लाख के करीब, 149 दिनों में न्यूनतम
डब्ल्यूटीसी फाइनल : 217 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, पेसर जैमिसन ने किए 5 शिकार
विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के विकास दर पूर्वानुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी किया
TAGGED:44 percent ChristiansatheistsaustraliaHindu population in Australiapopulation of Australia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?