hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC महिला विश्व कप : रविवार को नए चैम्पियन की होगी ताजपोशी, विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्ड पुरस्कार राशि
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC महिला विश्व कप : रविवार को नए चैम्पियन की होगी ताजपोशी, विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्ड पुरस्कार राशि
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ICC महिला विश्व कप : रविवार को नए चैम्पियन की होगी ताजपोशी, विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्ड पुरस्कार राशि

Revoi Editor
Last updated: November 1, 2025 5:58 pm
Revoi Editor
Published: November 1, 2025
Share
SHARE

नवी मुंबई, 1 नवम्बर। मायानगरी का डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी स्टेडियम ICC महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है। मेजबान भारत व दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार को टूर्नामेंट के 13वें संस्करण के फाइनल में जब टकराएंगी तो नए चैम्पियन की ताजपोशी होगी।

Two nations. One dream 🇮🇳🇿🇦

Harmanpreet Kaur and Laura Wolvaardt stand on the precipice of #CWC25 history 🏆 pic.twitter.com/NzrfhYBCCh

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 1, 2025

पहली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की गैरमौजूदगी

दरअसल, आईसीसी महिला विश्व कप का यह पहला फाइनल है, जो रिकॉर्ड सात बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया व चार बार के विजेता इंग्लैंड की गैरमौजूदगी में खेला जाएगा। दोनों टीमों को इस बार सेमीफाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा है।

One of India’s singing greats, Sunidhi Chauhan will light up the #CWC25 Final 🔥https://t.co/QoaTgb5WLT

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 1, 2025

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में उतरी दो बार की पूर्व उपजेता भारतीय टीम ने दो दिन पहले जेमिमा रॉड्रिग्स के करिश्माई शतकीय प्रहार के सहारे जबर्दस्त उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप में लगातार 15 मैचों से चला आ रहा अजेय क्रम तोड़ते हुए जहां तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया वहीं लॉरा वोलवार्ट के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी टीम गत उपजेता इंग्लैंड पर बड़ी जीत से पहली बार खिताबी मोर्चे पर पहुंची है।

Appreciation from all over for a 'Jem' of a semi-final that saw India cross the finishing line 🥰

Watch Jemimah Rodrigues in action at the #CWC25 Final 📺: https://t.co/MNSEqhJhcB pic.twitter.com/v6vGJ73RUP

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 31, 2025

चैम्पियन टीम को मिलेंगे लगभग 40 करोड़ रुपये

दिलचस्प यह है कि सर्वजेता टीम को पुरस्कार के रूप में रिकॉर्डतोड़ राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के 13वें संस्करण की विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह राशि 2022 में ऑस्ट्रेलिया को मिली ईनामी रकम (1.32 मिलियन डॉलर) से 239 प्रतिशत ज्यादा है।

South Africa's skipper has led from the front 👊

All the details on how you can watch the #CWC25 Final 📲 https://t.co/AWkF1vNddJ pic.twitter.com/EpfT9pZ5Q0

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 31, 2025

उपजेता टीम के हिस्से आएगी 20 करोड़ रुपये की ईनामी राशि

वहीं उपजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह राशि 2022 में इंग्लैंड को मिली 600000 डॉलर से 273 प्रतिशत ज्यादा है। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) को एक समान 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.3 करोड़ रुपये) की रकम मिली है। पिछले संस्करण में ये राशि 300000 डॉलर थी।

Will Deepti Sharma stand alone at the top following the #CWC25 Final? 👀

All the details on how you can watch the #CWC25 Final 📲 https://t.co/MNSEqhJP29 pic.twitter.com/D1ENteHNiG

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 1, 2025

अंक तालिका में पांचवें और छठे स्थान पर आने वाली टीमों (श्रीलंका और न्यूजीलैंड) को बरार सात लाख डॉलर (लगभग 5.8 करोड़ रुपये) मिले हैं। इसके अलावा सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों (बांग्लादेश और पाकिस्तान) को बराबर 2.80 लाख डॉलर (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) की राशि मिली है।

Nine names competing for one prize 🤩

Vote for your #CWC25 Aramco Player of the Tournament NOW 📲https://t.co/heokseIeJZ pic.twitter.com/ZkVEJoGVrP

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 1, 2025

टूर्नामेंट में प्रतिभागी प्रत्येक टीम को 2.5 लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ रुपये) की गारंटी मनी अलग से दी जा रही है। यही नहीं ग्रुप स्टेज के दौरान हर मैच में जीत पर भी टीमों को 34,314 डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) मिले हैं।

You Might Also Like

बिहार में थमा चुनाव प्रचार : दूसरे व अंतिम चरण में 11 नवम्बर को 122 सीटों पर होगा मतदान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बृजलाल खाबरी बोले – ‘यदि मायावती की वजह से हटाया गया तो पार्टी को शुभकामनाएं’
‘कोरोना के दौरान डिजिटल पेमेंट ने ट्रांजेक्शन को आसान बनाया’, पीएम मोदी ने गिनाए UPI के फायदे
भारत ने PoK में चुनाव को दिखावा करार दिया, कहा- पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बोले पीएम मोदी – भारत 1971 के युद्ध में अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा
TAGGED:CricketICC Women's World Cuprecord prize moneyThe new champions will be crowned
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?