1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. जल शक्ति मंत्रालय ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की, 22 अक्टूबर को मिलेंगे अवार्ड
जल शक्ति मंत्रालय ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की, 22 अक्टूबर को मिलेंगे अवार्ड

जल शक्ति मंत्रालय ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की, 22 अक्टूबर को मिलेंगे अवार्ड

0
Social Share

नई दिल्ली, 15अक्टूबर।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की सूची की घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा को दिया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश को दूसरा तथा गुजरात और पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है, 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।

9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा

जल शक्ति मंत्रालय के मुताबिक जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए 9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की है।

इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा को दिया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश को दूसरा तथा गुजरात और पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

आरडी एंड जीआर ने 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार किया शुरू

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चला रहा है। इस दृष्टिकोण से और लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए, डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर द्वारा 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया गया था। वहीं, दूसरे , तीसरे और चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार वर्ष 2019, 2020 और 2022 के लिए दिए गए।

13 अक्टूबर 2023 को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए गए लॉन्च

वर्ष 2023 के लिए 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 13 अक्टूबर 2023 को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर लॉन्च किए गए। इसके लिए कुल 686 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों की जांच और मूल्यांकन एक जूरी समिति द्वारा किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों की जांच केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर, 5 वें एनडब्ल्यूए, 2023 के लिए 9 विभिन्न श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित कुल 38 विजेताओं का चयन किया गया है ।

‘जल समृद्ध भारत’ के सपने को साकार करने के लिए दिया जाता है पुरस्कार

राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) देश भर में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ के सपने को साकार करने के लिए किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ये पुरस्कार लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें पानी के सर्वोत्तम उपयोग के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code