hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 153 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे फिसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 153 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे फिसला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 153 अंक टूटा, निफ्टी 25100 के नीचे फिसला

Revoi Editor
Last updated: October 8, 2025 7:06 pm
Revoi Editor
Published: October 8, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 8 अक्टूबर। भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी प्रमुख कम्पनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स जहां 153 अंक टूटा वहीं एनएसई निफ्टी 62 अंकों की कमजोरी से 25,100 के स्तर से नीचे जा फिसला।

सेंसेक्स 81,773.66 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 153.09 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,773.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 611.66 अंक की घट-बढ़ हुई। ऊंचे में यह 82,257.74 अंक तक गया और नीचे में 81,646.08 अंक तक आया। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में नौ के शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 21 में गिरावट रही।

निफ्टी 62.15 अंक कमजोर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 62.15 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 25,046.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 33 के शेयर हरे गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 17 में मजबूती दिखी। मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.74 प्रतिशत और छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.42 प्रतिशत की गिरावट आई।

टाटा मोटर्स के स्टॉक सबसे ज्यादा 2.41 फीसदी टूटे

सेंसेक्स में शामिल कम्पनियों में टाटा मोटर्स के स्टॉक सबसे ज्यादा 2.41 फीसदी टूट गए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स : निफ्टी रियल्टी में सर्वाधिक 1.83 फीसदी की गिरावट

उतार-चढ़ाव के बाजार में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें सर्वाधिक 1.83 फीसदी की गिरावट निफ्टी रियल्टी में देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी मीडिया में 1.71 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.53 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस में 1.41 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी में 1.08 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.88 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके उलट आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिली, जिसकी बदौलत निफ्टी आईटी 1.51 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

एफआईआई ने 1,440.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली के बाद मंगलवार को लिवाल रहे। उन्होंने 1,440.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 66.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में किया वॉटर वीक का उद्घाटन
UP : स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया फिर विवादित बयान, कहा- ‘मेरा सिर काटने की बात करने वाले क्या आतंकवादी नहीं’
अमरनाथ यात्रा : खराब मौसम की आशंका के बीच छड़ी मुबारक कार्यक्रम घोषित
अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, नौकाएं भी जब्त की
अमेरिकी डॉक्टरों ने रचा इतिहास, इंसान में किया सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट
TAGGED:Bsefour-day rally has stoppedniftyNifty slipped below 25100NSEsensexSensex fallen by 153 pointsStock market declines
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?