1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी महिला से गुपचुप शादी रचाने का खामियाजा : CRPF जवान मुनीर अहमद नौकरी से बर्खास्त
पाकिस्तानी महिला से गुपचुप शादी रचाने का खामियाजा : CRPF जवान मुनीर अहमद नौकरी से बर्खास्त

पाकिस्तानी महिला से गुपचुप शादी रचाने का खामियाजा : CRPF जवान मुनीर अहमद नौकरी से बर्खास्त

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 मई। पहलगाम नरसंहार के बाद भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने जवान मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मुनीर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात छिपाई थी। मुनीर अहमद का यह काम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया। जवान की आखिरी तैनाती देश के प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में थी।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एम दिनाकरन ने कहा कि जवान को उन नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जिसके तहत जांच की जरूरत नहीं होती। दिनाकरन ने कहा, ‘मुनीर अहमद को पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और जान बूझकर उसके वीजा की वैधता से परे उसे शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।’

पहलगाम हमले के बाद मुनीर की मीनल खान से शादी का पता चला

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए कूटनीतिक उपायों के तहत भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहने के बाद अहमद की मीनल खान के साथ शादी का पता चला था। दोनों ने पिछले वर्ष 24 मई को एक वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी। सीआरपीएफ की जांच में पाया गया कि जवान ने संबंधित अधिकारियों को अपनी शादी और उसके भारत में रहने की सूचना नहीं दी थी।

उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने अल्पकालिक वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के साथ-साथ भारत में इस्लामाबाद के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया था। अन्य ऐक्शन में सैन्य राजनयिकों को अवांछित व्यक्ति घोषित करना, अटारी-वाघा सीमा को बंद करना, सिंधु जल संधि को रोकना, पाकिस्तानी जहाजों को भारत में प्रवेश करने से रोकना और सभी पाकिस्तानी आयातों पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code