hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा नेता ने 66 नामधारी सिखों की शहादत को किया याद, कांग्रेस पर भी निशाना साधा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा नेता ने 66 नामधारी सिखों की शहादत को किया याद, कांग्रेस पर भी निशाना साधा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा नेता ने 66 नामधारी सिखों की शहादत को किया याद, कांग्रेस पर भी निशाना साधा

Vinayak Barot
Last updated: January 18, 2023 12:28 pm
Vinayak Barot
Published: January 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 जनवरी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के बड़े सिख चेहरों में से एक सरदार आरपी सिंह ने 66 नामधारी सिखों की शहादत को किया याद किया। साथ ही आरपी सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। आरपी सिंह ने कहा कि नामधारी सिखों ने देश के लिए तब शहादत दी थी जब कांग्रेस की स्थापना भी नहीं हुई थी।

सरदार आरपी सिंह ने ट्वीट किया कि तोपों से उड़ाए गए 66 नामधारी सिखों के वीरतापूर्ण बलिदान को याद करते हुए। कम ही लोग जानते हैं कि 1885 में अंग्रेजों द्वारा कांग्रेस की स्थापना से 13 साल पहले 17 जनवरी 1872 को नामधारियों ने अपने संस्थापक सतगुरु राम सिंह के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।

एतिहासिक शहर मालेरकोटला की धरती पर देश की स्वतंत्रता के लिए नामधारी सिखों द्वारा चलाए गए कूका आंदोलन के तहत 66 नामधारी सिख शहीद हो गए थे। नामधारी सिखों की कुर्बानियों को जंग-ए-आजादी के एतिहासिक पन्नों में कूका लहर के नाम से अंकित किया गया है।

संत गुरु राम सिंह ने 12 अप्रैल 1857 को श्री भैणी साहिब जिला लुधियाना से जब अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आवाज उठाई थी, तब भारतवासी गुलामी के साथ-साथ अधर्मी, कुकर्मी व सामाजिक कुरीतियों के शिकार थे। इन परिस्थितियों में संत गुरु राम सिंह ने लोगों में स्वाभिमान जागृत किया और साथ ही भक्ति व वीर रस पैदा करने, देशप्रेम, आपसी भाईचारा, सहनशीलता व मिल बांट कर खाने के लिए प्रेरित किया।

नामधारी सिखों को खत्म करने के लिए मालेरकोटला के परेड ग्राउंड में ब्रिटशों ने देसी रियासतों से नौ तोपें मंगवाकर लगाईं सात तोपें सात बार चलीं, जिसमें 49 नामधारी सिखों को मार दिया गया। इस जत्थे में एक 12 वर्षीय बच्चा बिशन सिंह भी शरीक था, जिसका सिपाहियों ने सिर धड़ से अलग कर दिया था। 18 जनवरी 1872 को 16 अन्य सिखों को तोपों से उड़ाकर शहीद कर दिया गया।

इस तरह मालेरकोटला कांड में 10 सिख लड़ते हुए, 4 काले पानी की सजा काटते हुए, 66 सिखों को तोपों तथा एक सिख को तलवार से शहीद कर इन नामधारी सिखों को शहीद कर दिया गया। अंग्रेजों ने सतगुरु राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। नामधारी सिखों की शहादत रंग लाई और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

You Might Also Like

सचिन पायलट का दावा – राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी
दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान: एसबीआई
भारत की तकनीकी सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण है: राष्ट्रमंडल प्रमुख
राहुल गांधी का चिर-परिचित जनसम्पर्क : आवास के बाहर ऑटो चालक की वर्दी में दिखे, ऑटो चालकों की समस्याएं सुनीं
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद
TAGGED:BJP LeadersCOngressShahadatSikhs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?