hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीनगर में आतंकी हमला : पुलिस इंस्पेक्टर शहीद, आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्रीनगर में आतंकी हमला : पुलिस इंस्पेक्टर शहीद, आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
राष्ट्रीयहिन्दी

श्रीनगर में आतंकी हमला : पुलिस इंस्पेक्टर शहीद, आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

Vinayak Barot
Last updated: October 29, 2023 7:19 pm
Vinayak Barot
Published: October 29, 2023
Share
SHARE

श्रीनगर, 29 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को ईदगाह इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गया। पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई है। मसरूर येचिपोरा ईदगाह इलाके के रहने वाले थे। आतंकी संगठन TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले के वक्त मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेटखेल रहे थे

मीडिया की खबरों के अनुसार यह हमला उस वक्त हुआ, जब मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। मसरूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर, कुपवाड़ा जिले में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

सितम्बर में 3 अफसर, 2 जवान शहीद हुए थे

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 13 सितम्बर को आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में तीन अफसर और दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP शामिल थे। आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। एक जवान की मौत राजौरी में हुई। इस दौरान दो आतंकी भी मारे गए। यहां सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सेना के डॉग की भी मौत हो गई। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी।

इस वर्ष अब तक 26 आतंकी मारे गए, 10 सुरक्षाकर्मी भी शहीद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गत चार सितम्बर को सुरक्षा बलों को राजौरी के नरला गांव में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

फिलहाल आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान के ताहत इस साल अब तक राजौरी-पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने 26 आतंकियों को मार गिराया है। 10 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं।

You Might Also Like

अब इस मुस्लिम देश में बनेगा मंदिर, पैगंबर विवाद में जताई थी आपत्ति
मेनका-राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने भी आवारा कुत्तों के लिए उठाई आवाज, बोलीं – ‘कुत्ते सबसे सुंदर और कोमल प्राणी…’
हरिचंदन ने राज्यपाल पद की ली शपथ, बने छत्तीसगढ़ के नौवें गवर्नर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय जानकारी देने से किया इनकार
मोदी सरनेम मामला : गुजरात हाई कोर्ट से राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, पुनर्विचार याचिका खारिज
TAGGED:jammu and kashmirPolice inspector martyredTerrorist attack in Srinagar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?