hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टीम इंडिया पहले एक दिनी में 31 रनों से परास्त, वान डेर डुसेन व बावुमा की द्विशतकीय भागीदारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टीम इंडिया पहले एक दिनी में 31 रनों से परास्त, वान डेर डुसेन व बावुमा की द्विशतकीय भागीदारी
खेलहिन्दी

टीम इंडिया पहले एक दिनी में 31 रनों से परास्त, वान डेर डुसेन व बावुमा की द्विशतकीय भागीदारी

Vinayak Barot
Last updated: January 19, 2022 10:35 pm
Vinayak Barot
Published: January 19, 2022
Share
SHARE

पार्ल, 19 जनवरी। कप्तान टेम्बा बावुमा (110 रन, 143 गेंद, आठ चौके) और ‘मैन ऑफ द मैच’ रेसी वान डेर डुसेन (नाबाद 129 रन, 96 गेंद, चार छक्के, नौ चौके) के शानदार शतकों एवं उनके बीच चौथे विकेट के लिए 183 गेंदों पर 204 रनों की बहुमूल्य साझेदारी टीम इंडिया पर कुछ ज्यादा ही भारी गुजरी, जो यहां बोलैंड पार्क में बुधवार को खेले गए पहले एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मैच में 31 रनों से हार गई।

That's that from the 1st ODI.

South Africa win by 31 runs.

Scorecard – https://t.co/PJ4gV8SFQb #SAvIND pic.twitter.com/NrRNxZgMNK

— BCCI (@BCCI) January 19, 2022

शिखर धवन व कोहली के अर्धशतकीय प्रयास अर्थहीन

मेजबानों ने सिक्के की उछाल जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट पर 296 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन (79 रन, 84 गेंद, 10 चौके) और विराट कोहली (51 रन, 63 गेंद, तीन चौके) के अर्धशतकीय प्रयासों के बाद 50 ओवरों में आठ विकेट पर 265 रनों तक पहुंच सकी। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 21 जनवरी को यहीं खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच केपटाउन में 23 जनवरी को होगा।

धवन व विराट के बीच 92 रनों की साझेदारी

आसान विकेट के बावजूद पहाड़ सरीखे लक्ष्य के सामने बतौर कप्तान पहला मैच खेल रहे के.एल.राहुल (12) 46 के स्कोर पर भले ही लौट गए, लेकिन एक दिनी सीरीज के लिए टीम में लौटे शिखर धवन पुरानी रंगत में दिखे। उन्हें दिल्ली टीम के अपने पुराने जोड़ीदार विराट कोहली का भी साथ मिला  और दूसरे विकेट पर 102 गेंदों पर 92 रनों की तनिक धीमी, लेकिन ठोस साझेदारी से दोनों ने दल की जवाबी काररवाई को मजबूत आधार दिया।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे का स्कोर कार्ड

फिलहाल वामहस्त स्पिनर केशव महाराज ने 26वें ओवर में धवन को बोल्ड मारकर खतरनाक होती भागीदारी तोड़ी (2-138) और दो ओवर बाद कोहली भी एक अन्य वामहस्त स्पिर तबरेज शम्सी की गेंद पर बावुमा को मिडविकेट में कैच दे बैठे। दो जमे-जमाए बल्लेबाजों के लौटने से मेहमान दल दवाब में आ गया और अंतिम टेस्ट के शतकवीर ऋषभ पंत (16) व श्रेयस अय्यर (17) के सस्ते में निकल जाने से भारत का संघर्ष खत्म हो गया।

पुछल्ले शार्दुल ने नाबाद अर्धशतक से कम किया दल की हार का अंतर

फिलहाल शार्दुल ठाकुर (नाबाद 50 रन, 43 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ने धैर्य के साथ दमदार बल्लेबाजी की और अंत तक क्रीज पर टिके रहकर भारतीय टीम की पराजय का अंतर कम किया। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 51 रनों की अटूट भागीदारी भी की।

बावुमा और वान डेर ने चौथे विकेट पर जोड़े 204 रन

इसके पूर्व दक्षिण अफ्रीका के 18वे ओवर में तीन विकेट 68 रनों पर गिर चुके थे। लेकिन कप्तान बावुमा और वान डेर ने न सिर्फ समझदारी के साथ बल्लेबाजी की वरन निगाहें जमाने के बाद अपने शतकीय प्रहारों के बीच 204 रनों की ऐसी साझेदारी कर दी, जो निर्णायक साबित हुई।

You Might Also Like

राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य सिंघवी की सीट के पास 500 रुपये के नोटों की गड्डी पाई गई, सभापति धनखड़ बोले – जांच की जा रही है
उद्धव ठाकरे बोले- ‘अजित पवार ने राजनीति में अलग राह चुनी, लेकिन हमारे रिश्ते को टूटने नहीं दिया’
आईओए के रवैये से नाराज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को निलंबित करने की दी धमकी
राजस्थान बॉर्डर पर गिरफ्तार पाकिस्तानी घुसपैठिया नूपुर शर्मा की हत्या की फिराक में था
सरकार ने लिया बड़ा फैसला! अगर आप के Mobile में नहीं है यह जरूरी फीचर तो 6 माह में बेकार हो जाएगा आपका फोन
TAGGED:-one-day-seriesBoland ParkCricketPaarlRassie van der Dussensouth africateam indiaTemba Bavuma
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?