hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 सीरीज : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, पहले मैच में वेस्टइंडीज को 68 रनों से दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 सीरीज : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, पहले मैच में वेस्टइंडीज को 68 रनों से दी शिकस्त
खेलहिन्दी

टी20 सीरीज : टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, पहले मैच में वेस्टइंडीज को 68 रनों से दी शिकस्त

Vinayak Barot
Last updated: July 30, 2022 12:53 am
Vinayak Barot
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

टारौबा (त्रिनिडाड), 29 जुलाई। एक दिनी सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी शानदार शुरुआत की और शुक्रवार को यहां खेले गए पहले मैच में मेजबानों को 68 रनों की आसान शिकस्त दे दी। इस जीत के बीच भारतीय कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

🚨 Milestone Alert 🚨

Congratulations to #TeamIndia captain @ImRo45 as he becomes the leading run-getter in T20Is (in Men's cricket). 👏 👏

Follow the match ▶️ https://t.co/qWZ7LSCVXA #WIvIND pic.twitter.com/koukfHIR2i

— BCCI (@BCCI) July 29, 2022

रोहित व दिनेश की धांसू बल्लेबाजी के बाद स्पिनर्स निखरे

ब्रायन लारा स्टेडियम में पहली बार खेले गए किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने सिक्के की उछाल गंवाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक (64 रन, 44 गेंद, दो छक्के, सात चौके) व जरूरत के वक्त विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के ताबड़तोड़ नाबाद 41 रनों (19 रन, दो छक्के, चार चौके) की मदद से छह विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय स्पिनरों के सम्मुक कैरेबियाई टीम आठ विकेट पर 122 रनों तक ही पहुंच सकी।

ब्रुक्स को छोड़ कोई मेजबान बल्लेबाज 20 तक नहीं पहुंच सका

भारी भरकम लक्ष्य के सामने अर्शदीप सिंह (2-24) ने काइल मेयर्स (15) को लौटाकर विंडीज की शुरुआत बिगाड़ी और फिर शामार ब्रुक्स (20 रन, 15 गेंद, एक छक्का, दो चौके) को, जो भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने, छोड़ एक भी बल्लेबाज 20 तक नहीं पहुंच सका।

A dominant performance by our bowlers 👏👏#TeamIndia win the 1st #WIvIND T20I by 68 runs and take 1-0 series lead 💪 pic.twitter.com/H15eUfQZoK

— BCCI (@BCCI) July 29, 2022

टीम इंडिया में लौटे ऑफ स्पिनर अश्विन रविचंद्रन (2-22) ने कप्तान निकोलस पूरन (18) व दो माह बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले सिमरॉन हेटमायर (14) के बेशकीमती विकेट निकाले जबकि रवि बिश्नोई (2-26) व रवींद्र जडेजा (1-26) ने अन्य बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व भारतीय पारी में रोहित व सूर्यकुमार यादव (24 रन, 16 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने 28 गेंदों पर ही 44 रन जोड़े। इसके बाद श्रेयस अय्यर (0) खाता नहीं खोल सके तो रोहित ने ऋषभ पंत (14) व हार्दिक पांड्या (1) व रवींद्र जडेजा (16 रन) की मौजूदगी में स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इस पारी के दौरान ही रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए।

.@DineshKarthik played a stroke-filled knock of 41* off 19 balls & bagged the Player of the Match award as #TeamIndia beat West Indies in the first T20I. 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/qWZ7LSCo82 #WIvIND pic.twitter.com/lZDxvVUVWS

— BCCI (@BCCI) July 29, 2022

कार्तिक व अश्विन के बीच 24 गेंदों पर अटूट 52 रनों की भागीदारी

छठे बल्लेबाज के रूप में जडेजा लौटे तो स्कोर 16 ओवरों में 138 रन था। लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिनेश कार्तिक ने अश्विन (नाबाद 13 रन) को एक छोर पर खड़ा कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 24 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी से दल को विजयदायिनी स्कोर दे दिया। दोनों टीमों के बीच अक एक अगस्त को बैस्टेर में दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा।

You Might Also Like

शेयर बाजार: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव
अजित पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले – ‘हमारा गुट ही असली, चुनाव में हम भाजपा का समर्थन करेंगे’
TMC विधायक मुकुल रॉय दलबदल विरोधी कानून के उल्लंघन में फंसे, कलकत्ता हाई कोर्ट ने रद की विधानसभा की सदस्यता
टाटा आईपीएल : गुजरात टाइटंस की बल्ले-बल्ले, प्लेऑफ के बचे तीन स्थानों के लिए अब भी 7 टीमों के बीच होड़
जैश-ए-मोहम्मद मामले में एनआईए ने UP, दिल्ली सहित पांच राज्यों में की छापेमारी, मचा हड़कंप
TAGGED:CricketDinesh KarthikindiaT20 Seriesteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?