hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय ड्रेसिंग रूम में बोले अश्विन – ‘विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारतीय ड्रेसिंग रूम में बोले अश्विन – ‘विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है’
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय ड्रेसिंग रूम में बोले अश्विन – ‘विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है’

Revoi Editor
Last updated: December 19, 2024 2:14 am
Revoi Editor
Published: December 19, 2024
Share
SHARE

 

 

ब्रिस्बेन, 18 दिसम्बर। टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम बुधवार को भावनाओं से अभिभूत था, लेकिन संन्यास लेने वाले दिग्ग्ज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पूरे समय तक शांत भाव में दिखे और अंत में साथी क्रिकेटरों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

BCCI congratulates Ravichandran Ashwin on a phenomenal career 👏👏

Read 👇 #TeamIndia | @ashwinravi99 https://t.co/Ke8LreMYFt

— BCCI (@BCCI) December 18, 2024

टीम इंडिया ने दिग्गज ऑफ स्पिनर को दी भावपूर्ण विदाई

भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दिन में ड्रॉ छूटे तृतीय टेस्ट के उपरांत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास की खबर देने के बाद अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब कमेंटेटर मैथ्यू हेडन उनका स्वागत करने के लिए आगे आए और फिर मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस दिग्गज ऑफ स्पिनर को गले लगा लिया।

Numbers that spin a tale of greatness 🙌

3⃣ Formats
🔝 Numbers
♾ Countless memories
1⃣ Champion Cricketer #ThankYouAshwin | #TeamIndia | @ashwinravi99 pic.twitter.com/Die36HBJEE

— BCCI (@BCCI) December 18, 2024

कमिंस व लियोन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की

कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद वह गलियारे में नेथन लियोन और पैट कमिंस से मिले, जिन्होंने इस भारतीय दिग्गज को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की। अंत में अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, जहां पृष्ठभूमि में एक मार्मिक तमिल गीत बज रहा था। अश्विन ने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक भाषण दिया, जिसके दौरान उन्होंने अपने साथियों से वादा किया कि वह हमेशा उनके लिए बस एक फोन पर उपलब्ध रहेंगे।

सच पूछें तो अश्विन की तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा हैरान करने वाली थी क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी दो टेस्ट खेले जाने बाकी हैं। अश्विन चेहरे पर मुस्कान लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम की ओर चले गए। बाद में भारतीय सहयोगी स्टाफ के सदस्य अश्विन से मिलने के लिए पंक्ति में खड़े थे, जिसमें क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप, श्रीलंका के बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने और कई अन्य शामिल थे।

One of the all-time greats ⭐️

Ashwin calls time: https://t.co/ArNVerO0M0 pic.twitter.com/cCuzuUkMjP

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 18, 2024

जोरदार तालियों के बीच ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने के बाद अश्विन का स्वागत यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत जैसे साथियों ने किया, जिनके कंधों पर अब भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। अश्विन ने अपने साथियों से बात करने से पहले अपने हर शब्द को बहुत सोच-समझकर चुना होगा।

𝗟𝗶𝗳𝗲. 𝗖𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁. 𝗕𝗲𝘆𝗼𝗻𝗱 𝗳𝘁. 𝗥 𝗔𝘀𝗵𝘄𝗶𝗻 ❤️

No better time than today to rewatch this gem ✨

Some words of wisdom from the champion cricketer 🗣️#TeamIndia | @ashwinravi99 pic.twitter.com/Ipzs13cznz

— BCCI (@BCCI) December 18, 2024

‘यह वास्तव में मेरे लिए बहुत भावुक क्षण‘

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इस बारे में क्या कहूं। ईमानदारी से कहूं तो मैदान पर टीम के साथ बातचीत करना आसान होता है। भले ही मैं इसका प्रदर्शन नहीं कर रहा हूं, लेकिन यह वास्तव में मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। ऐसा महसूस हो रहा है कि जब 2011-12 में मैं यहां आया था, मेरा पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा, मैंने सभी का बदलाव का दौर देखा है। मैंने देखा कि राहुल (द्रविड़) भाई चले गए, सचिन (तेंदुलकर) पाजी चले गए’। लेकिन मेरा विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है।’

‘पिछले 4-5 वर्षों में कुछ बेहतरीन रिश्ते और दोस्त बनाए हैं‘

अश्विन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पिछले चार-पांच साल वह समय था, जब उन्होंने कुछ खास रिश्ते बनाए। उन्होंने कहा, ‘मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है, पिछले चार-पांच वर्षों में कुछ बेहतरीन रिश्ते और दोस्त बनाए हैं और मैं अपने कुछ साथियों को पीछे छोड़ रहा हूं, जो (मेरे साथ) खेल रहे थे।’

A Legend Bids Adieu to International Cricket 👏👏

Hear what R Ashwin’s parting words were to the Indian dressing room 🎥🔽#TeamIndia | @ashwinravi99 https://t.co/6wtwdDOmzX

— BCCI (@BCCI) December 18, 2024

साथियों से किया वादा – ‘बस, एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहूंगा‘

धुरंधर ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘पिछले चार-पांच वर्षों में हर गुजरते साल के साथ मैंने महसूस किया है कि मैं उनके रिश्ते को कितना महत्व देता हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर मैं उन्हें कितना महत्व देता हूं।’ उन्होंने अपने भारतीय साथियों से वादा किया कि वह बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे। अश्विन ने कहा, ‘अगर आप लोगों को किसी भी चीज की जरूरत है तो मैं बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहूंगा। एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद, रोहित का शुक्रिया। शुक्रिया, विराट, शुक्रिया, गौती भाई। मैं आज बहुत खुश हूं।’

भावुक रोहित ने विदाई केक काटने के बाद अश्विन को एक टुकड़ा दिया जबकि मोहम्मद सिराज ने उन्हें ‘तीन सलामी’ दी और लोकेश राहुल ने गले लगाया। अश्विन उस समय भावुक हो गए, जब उन्होंने शुभमन गिल को गले लगाया।

You Might Also Like

विदेश मंत्रालय ने कहा – दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान हुईं घटनाओं पर बांग्लादेशी सरकार की त्वरित काररवाई
प्रियंका ने कहा – वोट की ताकत से अधिकार और सुरक्षा पा सकती है आधी आबादी
चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ सम्मान का सीएम योगी ने किया स्वागत, अखिलेश बोले – समाजवादी पार्टी ने की थी मांग
कपिल सिब्बल ने कसा तंज – केंद्र को भारत में कहीं भी ‘सिंगल इंजन’ सरकार बर्दाश्त नहीं
स्वाति मालीवाल का दावा – ट्विटर पर 20-30 रुपये में बेचे जा रहे बच्चियों के अश्लील वीडियो
TAGGED:CricketIndian Dressing RoomR AshwinTeam India gave an emotional farewell
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?