hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व जूनियर बैडमिंटन : तन्वी शर्मा खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में चीनी शटलर लियू को शिकस्त दी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व जूनियर बैडमिंटन : तन्वी शर्मा खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में चीनी शटलर लियू को शिकस्त दी
खेलअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

विश्व जूनियर बैडमिंटन : तन्वी शर्मा खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में चीनी शटलर लियू को शिकस्त दी

Revoi Editor
Last updated: October 18, 2025 6:54 pm
Revoi Editor
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर। सर्वोच्च वरीयता प्राप्त भारतीय किशोरी तन्वी शर्मा ने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को चीनी प्रतिद्वंद्वी लियू सी या को भी शिकस्त दे दी और BWF विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

साइना व अपर्णा के बाद फाइनल का टिकट पाने वाली तीसरी भारतीय

वस्तुतः सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही 17 वर्षों में पहली बार भारत के लिए पदक पक्का कर चुकीं 16 वर्षीया तन्वी ने दिन के पांचवें मैच में लियु सी या खिलाफ सिर्फ 31 मिनट में 15-11, 15-9 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के फाइनल में क्वालीफाई करने वाली पूर्व विश्व नंबर एक साइना नेहवाल और अपर्णा पोपट के बाद सिर्फ तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।

17 years later, an Indian female shuttler has reached the finals of BWF World Junior Championships.

All hail, Tanvi Sharma 🇮🇳 !!#NextGen #badminton #WJC2025 pic.twitter.com/RyXI6NPBxd

— BAI Media (@BAI_Media) October 18, 2025

फाइनल में रविवार को दूसरी सीड थाई अन्यापात से होगी मुलाकात

विश्व रैंकिंग में 65वें नंबर के महिला शटलर तन्वी का रविवार को फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत पिचिटप्रीचसाक से मुकाबला होगा। पिचिटप्रीचसाक ने दूसरे सेमीफाइनल में हमवतन यातावीमिन केतक्लियेंग के खिलाफ एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी की और 10-15, 15-11, 15-5 से जीत हासिल की।

मुकाबले की बात करें तो तन्वी ने ली के खिलाफ शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने कोर्ट के अगले हिस्से का शानदार इस्तेमाल करते हुए चीनी खिलाड़ी पर दबाव बना दिया। भारतीय शटलर ने शुरुआती गेम में 7-3 की बढ़त बना ली। हालांकि लियू एक समय अंतर को 8-7 तक कम करने में कामयाब रहीं, लेकिन तन्वी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा, जिन्होंने पहला गेम केवल 13 मिनट में समाप्त कर दिया। उन्होंने दूसरे गेम में तेजी से 12-4 की बढ़त ली। चीनी खिलाड़ी ने लगातार अंक जुटाते हुए वापसी की कोशिश की। लेकिन तन्वी ने लियू की कोशिश नाकाम करते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की।

तन्वी ने मैच के बाद कहा, ‘मैं आज बहुत सहज महसूस कर रही थी और जिस तरह से मैं खेल रही थी, उससे बहुत खुश हूं। मैंने दूसरे गेम में 12-4 के स्कोर पर कुछ गलतियां कीं, लेकिन कोच की सलाह से वापसी करने में सफल रही।’

You Might Also Like

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ही दिन 7 विकेट से जीत लिया केपटाउन टेस्ट, 1-1 से बराबरी पर छूटी सीरीज
भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग पर घिरे केजरीवाल, भाजपा ने बताया नया स्टंट
आज भारत की ओर देख रही पूरी दुनिया, बोले पीएम मोदी- हर भारतीय का जीवन मंत्र होना चाहिए स्वदेशी
केजरीवाल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के घर तुरंत छापा मारने की CEC से की मांग
हिमाचल प्रदेश : मां नहीं चाहती थीं राजनीति में जाएं सुखविंदर सिंह सुक्खू, संघर्षों से भरा रहा जीवन
TAGGED:BadmintonTanvi defeated Liu in the semi-finalsTanvi Sharma one step away from the titleWorld Junior Badminton
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?