1. Home
  2. Tag "welcome"

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहुंचे लखनऊ, अमौसी एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत प्रमुख लोगों ने किया स्वागत

लखनऊ, 25 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफल मिशन के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार सुबह लगभग नौ बजे अपने गृह नगर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं […]

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मालदीव, राष्ट्रपति मुइज्जू ने हवाई अड्डे पर किया गर्मजोशी से स्वागत

माले, 25 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को मालदीव पहुँचे जहाँ माले हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू और अन्य मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री अपनी ब्रिटेन यात्रा के समापन के बाद मालदीव पहुंचे हैं। वह मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जो […]

भारत ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमेरिकी निर्णय का किया स्वागत, जानिए क्या बोल एस जयशंकर

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमेरिका के निर्णय का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि टीआरएफ पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही आतंकवादी गुट है और यह […]

ब्राजील पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ शानदार स्वागत, ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

रियो डी जेनेरियो/ नई दिल्ली, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में शनिवार देर रात अर्जेन्टीना से ब्राजील पहुंचे, जहां वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रियो डी जेनेरियो हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री […]

शशि थरूर की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा ब्राजील, एयरपोर्ट पर दूतावास के अधिकारी ने किया स्वागत

ब्रासीलिया, 1 जून। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को ब्राजील पहुंचा जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मजबूत राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ रुख से वहां के नेताओं को अवगत कराएगा। कोलंबिया से यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का हवाई अड्डे पर दूतावास प्रभारी संदीप कुमार कुजूर ने […]

राजस्थान: परिवार संग अमेरिका के उपराष्ट्रपति पहुंचे आमेर का किला, कलाकारों ने किया स्वागत

जयपुर, 22 अप्रैल। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार मंगलवार की सुबह आमेर का किला देखने के लिए जयपुर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेंस का परिवार शहर में स्थित आलीशान रामबाग पैलेस होटल से रवाना हुआ और सुबह करीब 9:30 बजे आमेर के किले में पहुंचा। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के […]

तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित किए जाने का पूर्व गृह मंत्री शिंदे ने किया स्वागत, कहा- यह अच्छी बात है

मुंबई, 10 अप्रैल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे तथा विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का स्वागत किया। अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में भाग ले रहे शिंदे ने इस बारे में पूछे […]

फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हुआ Grand Welcome, राष्ट्रपति मैक्रों ने लगाया गले

पेरिस, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता किए जाने से पहले आयोजित स्वागत रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर प्रसन्नता हुई।’’ रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने […]

सभी का शुक्रिया! वतन वापसी पर इमोशनल हुईं पहलवान विनेश फोगाट, स्वागत के लिए पहुंचे बजरंग और साक्षी

नई दिल्ली, 17 अगस्त।  भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत वापस लौट आई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। विनेश फोगाट एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो देशवासियों का प्यार पाकर वो इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों में आंसू देखे गए। विनेश ने सभी का शुक्रिया अदा किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश को भारत के […]

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कुशल मेजबान के रूप में नजर आये सीएम योगी, दिल खोलकर मेहमानों का किया स्वागत

अयोध्या, 22 जनवरी। श्रीराम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कुशल मेजबान के तौर पर नजर आए। उन्होंने मेहमानों का स्वागत भी किया और मंदिर में सभी तैयारियों को भी परखा। सीएम योगी रविवार को ही अयोध्या में अपना डेरा जमा चुके थे। बर्फीली रात में उन्होने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code