1. Home
  2. Tag "uttar pradesh"

उत्तर प्रदेश : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, योगी सरकार पर की थी ये टिप्पणी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में मणिपुर के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ प्रदेश सरकार के विरोध में कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए राजद्रोह और धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की कोशिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। […]

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत, 27 सितम्बर को भारत बंद का फैसला

मुजफ्फरनगर/लखनऊ, 5 सितम्बर। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर पिछले लगभग 10 माह से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों ने रविवार को मुजफ्फनगर में महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितम्बर को भारत बंद करने की घोषणा की। जीत होने तक हमारा आंदोलन […]

उत्तर प्रदेश : चुनाव से पहले योगी सरकार किसानों को देगी बड़ी सौगात, जानें क्या है पूरा प्लान

लखनऊ, 4 सितम्बर। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए 722.85 करोड़ रुपये की आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना लाने जा रही है। यह धनराशि अगले पांच वर्ष में किसानों को समूह में खेती कर आय बढ़ाने के लिए खेत से बाजार तक हर स्तर पर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराने पर खर्च […]

उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद में वायरल फीवर का कहर जारी, केंद्र ने भेजी एक्सपर्ट टीम, योगी ने कहा- कोविड बेड्स यूज करें

लखनऊ। यूपी के फिरोज़ाबाद में वायरल तेज बुखार व डेंगू पीड़ित मरीजों की मौत का आंकड़ा 50 के पार जाने पर हंगामा खड़ा हो चुका है। जिसमें 40 से ज़्यादा बच्चों की मौत हुई है। फिरोज़ाबाद में हाल में पदस्थ किए गए नये सीएमओ दिनेश कुमार प्रेमी ने डेंगू और वायरल बुखार से 50 लोगों […]

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने कहा, कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन हथियार, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लखनऊ, 3 सितंबर । विगत 24 घंटे में हुई कोविड टेस्टिंग में प्रदेश के 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 11 जनपदों में इकाई अंक में मरीजों की पुष्टि हुई। आज 24 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम नाइन को सम्बोधित करते हुए कहा […]

उत्तर प्रदेश : कोरोना संकट के बीच डेंगू का डंका, 100 से अधिक मरीजों ने तोड़ा दम, 3 डॉक्टर सस्पेंड

लखनऊ, 3 सितंबर। कोरोना महामारी का संकट अभी खत्म भी नहीं हुआ कि राजधानी लखनऊ समते प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार ने कहर ढहना शुरू कर दिया है। अभी तक केवल फिरोजाबाद में 75 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मथुरा में 17, मैनपुरी में तीन, कासगंज में दो लोगों की […]

उत्तर प्रदेश : शायर मुनव्वर राना को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

लखनऊ, 3 सितंबर। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ से रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के मामले में अरोपी शायर मुनव्वर राना को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने अपराधिक केस में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मनाकर कर दिया। साथ ही मामले में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली […]

उत्तर प्रदेश :  हाई कोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर प्रकरण में फैसला सुरक्षित रखा

प्रयागराज, 2 सितम्बर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर प्रकरण में याचिकाकर्ताओं के वकीलों, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। वाराणसी की अदालत ने परिसर के समग्र भौतिक सर्वेक्षण का दे रखा है निर्देश ज्ञातव्य है कि वाराणसी की अदालत ने गत आठ […]

उत्तर प्रदेश : कैबिनेट मे गंगा एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज गुरूवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान सूबे के विकास को लेकर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक के दौरान एक ओर जहां देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिये उसके टेंडर सहित कई अन्य प्रस्तावों मुहर लगाई […]

उत्तर प्रदेश : बिजली कटौती की शिकायतों पर भड़के ऊर्जा मंत्री, दिए कार्रवाई करने के निर्देश

लखनऊ, 2 सितंबर। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयागराज मंडल के अधीन फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। लगातार ट्रांसफार्मरों के फुंकने एवं देरी से मिलने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने अफसरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने वितरण क्षेत्र में सुधारों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code