1. Home
  2. Tag "up"

यूपी के डासना जेल में 140 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क, इलाज शुरू

गाजियाबाद, 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 17 कैदियों के टीवी से पीड़ित होने की भी खबर है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। गाजियाबाद की […]

मैनपुरी उपचुनाव : चाचा शिवपाल की ‘शरण’ में पहुंचे अखिलेश और डिंपल, गढ़ को बचाने के लिए बनाई रणनीति

मैनपुरी, 17 नवंबर। मैनपुरी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अखिलेश यादव खुद शिवपाल यादव के घर पहुंच गए। यहां अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे। अखिलेश और शिवपाल की ये मुलाकात करीब एक घंटे चली। दोनों के बीच मैनपुरी […]

शिवपाल-अखिलेश के मुलाकात पर भूपेन्द्र चौधरी ने कसा तंज, कहा- भाजपा के भय से चाचा को मनाने में जुटे सपा प्रमुख

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बीच भेंट पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा से भय के कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवपाल की मान-मनौव्वल में लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने […]

शिवपाल का मिला साथ, बोलीं डिंपल- मैनपुरी उपचुनाव नेताजी के सम्मान का चुनाव

मैनपुरी, 17 नवंबर।। मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा है, यह उप-चुनाव ‘नेताजी’ (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) के सम्मान का चुनाव है…मुझे उम्मीद है आप उनका सम्मान रखेंगे…हम उनके विचार आगे लेकर जाएंगे। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी उप-चुनाव में […]

भाजपा ने उपचुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, मैनपुरी से शिवपाल के करीबी को मिला मौका

लखनऊ, 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के […]

यूपी : सीएम योगी ने 39000 आवासों के लाभार्थियों को दी घर की चाबी, 34500 को पहली क‍िस्‍त आवंट‍ित

लखनऊ, 15 नवंबर। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज जनजातीय गौरव द‍िवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम व‍िकास व‍िभाग के सीएम आवास योजना कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा ल‍िया। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित होने वाले 34,500 आवासों के लाभार्थियों को प्रथम किस्त के आनलाइन हस्तांतरण व 39,000 आवासों के लाभार्थियों […]

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, कहा- यूपी की सड़कों में गड्डे, या गड्डों में सड़कें

लखनऊ, 14 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें हैं। सड़कों की बदहाली में भी उत्तर प्रदेश अव्वल हो गया है। अखिलेश यादव ने […]

यूपी में बेकाबू हुआ डेंगू, ठीक होने के बाद प्लेटलेट्स हो रहे कम, अबतक नौ हजार से अध‍िक मामले

लखनऊ, 10 नवंबर। कोरोना वायरस की तरह इस बार भी डेंगू का बदला हुआ रूप मरीजों के लिए खतरा बनता जा रहा है। कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, फतेहपुर, कन्‍नौज, उन्‍नाव, बाराबंकी, गोरखपुर आद‍ि ज‍िलों में रोज डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू का ये नया वेरिएंट मरीज पर धोखे से हमला कर […]

यूपी : 17 साल का इंतजार खत्म, ग्रेटर नोएडा में होगी आज से गंगाजल की आपूर्ति

ग्रेटर नोएडा, 1 नवंबर। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीआर) के ग्रेटर नोएडा में लोगों को आज से आरओ और फिल्टर से मुक्ति मिल जायेगी। योगी सरकार का दावा है कि उसका ‘भगीरथ’ प्रयास सफल होने के बाद 17 साल का इंतजार मंगलवार को खत्म होगा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा को […]

Chhath Puja 2022 : नहाय खाय के साथ छठ पूजा आज से शुरू, जानें खरना और अर्घ्य का समय

लखनऊ, 28 अक्टूबर। केलवा जे फरेले घवद से उहे पर सुगा मंडराय, मारबउ रे सुगवा धनुष से, कांच ही बांस के बन बहंगिया बहंगी लचकत जाय.. जैसे लोक आस्था के गीतों के साथ डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code