1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. शिवपाल-अखिलेश के मुलाकात पर भूपेन्द्र चौधरी ने कसा तंज, कहा- भाजपा के भय से चाचा को मनाने में जुटे सपा प्रमुख
शिवपाल-अखिलेश के मुलाकात पर भूपेन्द्र चौधरी ने कसा तंज, कहा- भाजपा के भय से चाचा को मनाने में जुटे सपा प्रमुख

शिवपाल-अखिलेश के मुलाकात पर भूपेन्द्र चौधरी ने कसा तंज, कहा- भाजपा के भय से चाचा को मनाने में जुटे सपा प्रमुख

0
Social Share

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बीच भेंट पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा से भय के कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवपाल की मान-मनौव्वल में लगे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी उपचुनाव में अखिलेश प्रचार करने नहीं गए। इस चुनाव में भाजपा का उन्हें भय है। भय का परिणाम है कि उन्होंने शिवपाल यादव को सपा का स्टार प्रचारक बनाया है। मैनपुरी, खतौली और रामपुर की जनता भाजपा के साथ है। गुण्डा, माफियाओं के साथ सपा सरकार खड़ी रही। भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई स्थित शिवपाल यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव की मौजूदगी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच बैठक हुई। काफी दिनों के बाद शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच यह राजनैतिक मुलाकात हुई है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद यह पहला मौका है जब शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच भेंट हो रही है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code