1. Home
  2. Tag "UP elections"

यूपी चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहयोगी दलों के साथ बैठक, टिकट बंटवारे पर मंथन

लखनऊ, 12 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के पूर्व हुए गठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टियों के शीर्ष नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की, जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बनी सपा सूत्रों पर भरोसा करें तो […]

यूपी चुनाव : भाजपा को लगातार दूसरे दिन झटका, अब पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान का इस्तीफा

लखनऊ, 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका परिणाम तो अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है। लेकिन चुनाव की तिथियां घोषित होते ही नेताओं के बीच पाला बदलने की होड़ सी मच गई है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में तो पिछले दो दिनों से कुछ ज्यादा […]

उत्तर प्रदेश : कोर्ट से स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

सुल्तानपुर/लखनऊ, 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यहां एमपी-एमएलए कोर्ट ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है। देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला कोर्ट में लंबित दरअसल, स्वामी […]

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले – भाजपा में लौटने का कोई प्रश्न ही नहीं, 14 जनवरी को सपा में शामिल होने की तैयारी

लखनऊ, 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से 24 घंटे पहले इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका अब भारतीय जनता पार्टी में वापसी का सवाल ही नहीं और वह 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि योगी कैबिनेट […]

यूपी चुनाव पर भाजपा का मंथन : अमित शाह और सीएम योगी शामिल, कई विधायकों के कट सकते हैं टिकट

नई दिल्ली, 11 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद […]

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी व भाजपा सांसद संघमित्रा का दावा – ‘मेरे पिता अभी किसी दल में शामिल नहीं हुए’

बदायूं, 11 जनवरी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी  में शामिल होने की खबरों के बीच उनकी बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने दावा किया है कि उनके पिता ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा अवश्य दिया है, लेकिन अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए […]

भाजपा छोड़ते ही बोले स्वामी प्रसाद – आगे की धार और वार देखते रहिए, अभी 10-12 और विधायक देंगे इस्तीफा

लखनऊ,11 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंगलवार को आनन-फानन में सत्तारूढ़ भाजपा को करारा आघात पहुंचाया। इस क्रम में उन्होंने न सिर्फ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया वरन भाजपा भी छोड़ने का एलान कर दिया और भाजपा सरकार पर खुलकर […]

भाजपा का ध्रुवीकरण पर जोर, लेकिन यूपी में इस बार बनेगी सपा की सरकार : शरद पवार

मुंबई, 11 जनवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया व महाराष्ट्र की राजनीति के पुरोधा शरद पवार ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव के दौरान ध्रुवीकरण की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार ने […]

यूपी चुनाव : भाजपा में इस्तीफों की झड़ी, स्वामी प्रसाद के बाद 3 और विधायकों ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ, 11 जनवरी। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार झटके लग रहे हैं और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद मंगलवार को तीन और भी विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक ब्रजेश […]

सपा नेता ने बुक कराया सीएम योगी का लखनऊ से गोरखपुर तक रिटर्न टिकट, कहा – भाजपा भी आपको नहीं पूछेगी

लखनऊ, 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तेजी से शुरू हो गया है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई.पी. सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए चुनाव में उनकी हार तय बताई है और उन्हें […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code