hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव पर भाजपा का मंथन : अमित शाह और सीएम योगी शामिल, कई विधायकों के कट सकते हैं टिकट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव पर भाजपा का मंथन : अमित शाह और सीएम योगी शामिल, कई विधायकों के कट सकते हैं टिकट
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव पर भाजपा का मंथन : अमित शाह और सीएम योगी शामिल, कई विधायकों के कट सकते हैं टिकट

Vinayak Barot
Last updated: January 11, 2022 10:19 pm
Vinayak Barot
Published: January 11, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी इस बैठक में शामिल हुए जबकि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शरीक हुए। नड्डा कोविड-19 से संक्रमित हैं।

उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने के लिए जल्द ही होगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

भाजपा सूत्रों ने बताया कि जल्द ही शुरुआती चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। सूत्रों का यह भी कहना था कि कई ऐसे विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं, जिनके रिपोर्ट कार्ड से भाजपा आलाकमान असंतुष्ट है।

यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिए 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

गौरतलब है कि राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में चुनाव होगा और 10 फरवरी को प्रस्तावित पहले चरण के मतदान के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के कोर समूह ने चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की है, खासकर शुरुआती कुछ चरणों के लिए। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

बैठक में और किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इस बारे में भी भाजपा नेताओं ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अलावा 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाए जाने और डिजिटल रैली करने संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश के मद्देनजर चुनाव प्रचार के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

बैठक शुरू होते ही फैली कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की खबर

भाजपा नेताओं की यह बैठक शुरू ही हुई थी कि उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की खबर सुर्खियों में आ गई। मंत्री से इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ अपनी एक तस्‍वीर ट्विटर पर साझा कर उनका सपा में स्वागत किया। हालांकि, मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने बदायूं में पत्रकारों से कहा कि उनके पिता सपा ही नहीं, फिलहाल किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं और वह अगले दो दिनों में आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।

You Might Also Like

एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं 32 साल की अभिनेत्री
UP के नवनिर्माण की आधारशिला रखेगा ये बजट : मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा खत
राजस्थान: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री के नाम पर हो सकता है फैसला
नागरिकता संशोधन कानून :  2 वर्ष बाद भी नहीं बन सके नियम, 9 जनवरी को तीसरी समया सीमा भी खत्म
टी20 विश्व कप : अजेय पाकिस्तान ने किया लीग चरण का समापन, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर
TAGGED:amit shahBJP meetingcandidates selectioncm yogiUP elections
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली शराब घोटाला केस : केजरीवाल को कोर्ट से झटका, अब एक अप्रैल तक बढ़ी ED की रिमांड

Revoi Editor
Revoi Editor
March 28, 2024
એફ-16થી ભારત પર હુમલો કરવાનું પાકિસ્તાનને પડશે ભારે, અમેરિકા કરશે કાર્યવાહી?
पाकिस्तानी संसद से इमरान खान ने किया वॉकआउट, पार्टी के सभी सांसद देंगे इस्तीफा
આરટીઈ અંતર્ગત ગરીબ બાળકોને કેટલીક શાળાઓએ પ્રવેશ ન આપતા વાલીઓમાં રોષઃ ડીઈઓને રજુઆત
आंधी-तूफान से हिमाचल में तबाही, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?