1. Home
  2. Tag "threat"

कर्नाटक: पूर्व सांसद भाजपा अनंत हेगड़े पर FIR, मारपीट और जातिगत टिप्पणी का आरोप

बेंगलुरु, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े, उनके सुरक्षाकर्मी, चालक और एक अज्ञात व्यक्ति पर एक परिवार की कार रोककर उन पर हमला करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना कथित तौर पर सोमवार शाम को घटी। बेंगलुरु […]

इस बार तलवार किसी राजनेता पर चलेगी… हिमाचल के डिप्टी सीएम और विधायक कालिया को मिली जान से मारने की धमकी

ऊना, 20 जून। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात हरोली थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता के मद्देनजर जांच की जा […]

बिलावल भुट्टो ने दी भारत को धमकी, अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ‘पहले जैश-ए-मोहम्मद को तो खत्म करो’

वाशिंगटन, 7 जून।  बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन डीसी पहुंचे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को वरिष्ठ अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने कहा कि पाकिस्तान को “घृणित” आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “हर संभव प्रयास” करना चाहिए। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेसी ब्रैड शेरमैन से मुलाकात की थी। बता दें कि […]

सिंधु जल समझौता : बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी- भारत ने पानी रोका तो नदियों में खून बहेगा

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने के भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने धमकी दी कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा।‘द न्यूज’ की खबर में पूर्व विदेश मंत्री के हवाले […]

सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

मुंबई 14 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस के यातायात विभाग के हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि इस टेक्स्ट मैसेज में अभिनेता को उनके घर […]

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जेल से किया फोन

जयपुर, 22 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी सीएम को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। तब भी दौसा की सेंट्रल […]

डॉलर को स्वीकार करना होगा नहीं तो… ब्रिक्स के देशों को ट्रंप की धमकी

वाशिंगटन, 31 जनवरी।  डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को डी-डॉलराइजेशन के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करते हुए ब्रिक्स देशों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिक्स ने वैश्विक व्यापार में मुख्य मुद्रा के रूप में अमेरिकी डॉलर को हटाने की कोशिश की तो उनके निर्यात पर 100 फीसदी शुल्क लगा दिया जाएगा। वैश्विक व्यापार […]

खालिस्तान समर्थक कनाडाई नेता जगमीत ने ट्रंप को दी खुली धमकी, कहा-हम युद्ध को तैयार

नई दिल्ली, 13 जनवरी। कनाडा के न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता व खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी विवादास्पद टिप्पणियों पर कड़ी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जगमीत सिंह ने ट्रंप की “कनाडा को अमेरिका में शामिल करने” […]

सपा सांसद बर्क को घर में घुसकर युवक ने दी जाने से मारने की धमकी, कहा- बाप-बेटे दोनों को मारूंगा..

संभल, 28 दिसंबर। यूपी के संभल संसदीय सीट से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सपा सांसद के आवास पर केयर टेकर का काम करने वाले शख्स कामिल ने अज्ञात युवक पर सांसद और उनके पिता को जान से मारने की धमकी […]

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने की केंद्र की आलोचना

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर चिंता जताई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दिल्लीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code