1. Home
  2. Tag "team india"

बर्मिंघम टेस्ट : बेयरस्टो के शतक से इंग्लैंड ने बचाया फॉलोआन, भारत को पहली पारी में 132 रनों की बढ़त

बर्मिंघम, 3 जुलाई। मध्यक्रम बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के जिम्मेदाराना शतक (106 रन,140 गेंद, 235 मिनट, दो छक्के, 14 चौके) की मदद से इंग्लैंड यहां एजबेस्टन ग्रांउड पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे पिछले वर्ष के विलंबित पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की आवाजाही के बीच फॉलोआन बचाने में सफल हो गया। 284 रनों […]

बर्मिंघम टेस्ट : दूसरे दिन बारिश की बाधाओं के बीच इंग्लैंड ने 84 रनों पर गंवाए 5 विकेट, फॉलोआन का खतरा

बर्मिंघम, 2 जुलाई। नाजुक परिस्थितियों में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (146) और हरफनमौला रवींद्र जडेजा (104) के जिम्मेदाराना शतकीय प्रहारों के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने जलवा बिखेरा, जिसके परिणामस्वरूप इंग्लैंड ने पिछले वर्ष के विलंबित पांचवें टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन 84 रनों पर ही अपने […]

बर्मिंघम टेस्ट : पंत के बाद रवींद्र जडेजा ने भी ठोका शतक, एजबेस्टन ग्राउंड पर टीम इंडिया पहली बार 400 के पार

बर्मिंघम, 2 जुलाई। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के ताबड़तोड़ शतक (146) के बाद हरनफनमौला रवींद्र जडेजा ने भी एजबेस्टन ग्राउंड पर आकर्षक सैकड़ा (104 रन, 194 गेंद, 269 मिनट, 13 चौके) जमा दिया। इसके परिणामस्वरूप भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे पिछले वर्ष के विलंबित पांचवें व अंतिम टेस्ट की पहली पारी […]

बर्मिंघम टेस्ट : शतकवीर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के सहारे टीम इंडिया की शानदार वापसी

बर्मिंघम, 1 जुलाई। शतकवीर ऋषभ पंत (146 रन, 111 गेंद, चार छक्के, 19 चौके) और हरफनमौला रवींद्र जडेजा (नाबाद 83 रन, 163 गेंद, 10 चौके) ने जरूरत के वक्त जिम्मेदाराना पारियां खेलकर न सिर्फ भारत को खराब शुरुआत से उबारा वरन इंग्लैंड के खिलाफ पिछले वर्ष विलंबित पांचवें टेस्ट का पहला दिन समाप्त हुआ तो […]

रोहित शर्मा फिर कोविड पॉजिटिव, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर, जसप्रीत बुमराह संभालंगे टीम इंडिया की कमान

नई दिल्ली, 29 जून। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर कोविड-19 से पीड़ित हो गए हैं। बुधवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण में सकारात्मक पाए जाने के बाद रोहित को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसके चलते वह एक जुलाई से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित […]

टीम इंडिया को झटका : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित

बर्मिंघम, 26 जून। इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से यहां एजबेस्टन ग्राउंड पर प्रस्तावित पिछले वर्ष के स्थगित टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम को गहरा आघात लगा, जब कप्तान रोहित शर्मा कोविड संक्रमित हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। UPDATE – #TeamIndia […]

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा : अश्विन के बाद कोहली भी कोरोना पॉजिटिव, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष धूमल का इनकार

नई दिल्ली, 22 जून। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर एक बार फिर कोरोना संक्रमण का साया मंडराने लगा है। टीम के इंग्लैंड पहुंचने से पहले ही स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें भारत में ही रुकना पड़ा था। अब रिपोर्ट आ रही है कि हाल ही में […]

टी20 सीरीज : टीम इंडिया की शानदार वापसी, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका 48 रनों से परास्त

विशाखापत्तनम, 14 जून। टीम इंडिया ने मंगलवार को यहां ‘करो या मरो’ की स्थिति वाले तीसरे मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए शानदार वापसी की और दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराकर पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में स्वयं की उम्मीदें बनाए रखीं। ऋतुराज व किशन […]

भारतीय टीम इसी माह आयरलैंड में खेलेगी 2 मैचों की टी20 सीरीज, वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच नियुक्त

नई दिल्ली, 14 जून। भारतीय क्रिकेट टीम इसी माह के अंत में आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां उसे दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे में टीम के मुख्य कोच होंगे। दोनों मैच 26 व 28 जून को डबलिन में […]

टी20 सीरीज : विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 7 विकेट से जीता

नई दिल्ली, 9 जून। अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार की रात रनों की बौछार के बीच युवा विकेट कीपर ऋषभ पंत की अगुआई में पहली बार उतरी टीम इंडिया ने अपनी ओर से भरसक कोशिश की। लेकिन टेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम कुछ ज्यादा ही शक्तिशाली साबित हुई और उसने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code