सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, सीजेआई गवई ने दिलाई शपथ, शीर्ष अदालत में अब फुल स्ट्रेंथ
नई दिल्ली, 30 मई। उच्चतम न्यायालय में नवनियुक्त तीन न्यायाधीशों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शीर्ष अदालत परिसर के एक सभागार में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। […]
