1. Home
  2. Tag "russia"

यूक्रेन संकट : विदेश मंत्रालय ने खारिज किया रूस की ओर से छह घंटे तक युद्ध रोकने का सोशल मीडिया का दावा

नई दिल्ली, 5 मार्च। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को खारिज कर दिया है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए रूस ने बुधवार, 2 मार्च को छह घंटे के लिए युद्धविराम किया था। दरअसल, बुधवार की शाम से […]

सैमसंग ने रूस में स्मार्टफोन समेत अपने सभी उत्पादों का निर्यात किया निलंबित

मॉस्को, 5 मार्च। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने यूक्रेन में सैन्य अभियान को लेकर रूस को स्मार्टफोन और चिप्स सहित अपने सभी उत्पादों का निर्यात निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने दी। ब्लूमबर्ग ने सैमसंग के हवाले से कहा, “हम युद्ध प्रभावित लोगों के साथ हैं और हमारी प्राथमिकता अपने […]

रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बनाया निशाना, गोलाबारी से लगी भीषण आग

कीव, 4 मार्च (वार्ता) यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूसी हमले में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार को आग लग गई। उन्होंने ट्वीट किया,”रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर इसे […]

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का आरोप- परमाणु आतंकवाद कर रहा रूस

कीव, 4 मार्च। यूक्रेन के जापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के बाद राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोप से कदम उठाने का आग्रह किया तथा उन्होंने कहा कि रूस ‘परमाणु आतंकवाद’ करने वाला एक ‘आतंकवादी राज्य’ है। उन्होंने कहा,”यूरोप को अब जागना चाहिए। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु केंद्र में आग लगी हुई […]

बड़े हमले की तैयारी में रूस, कीव की ओर बढ़ रहा सैनिकों का 64 किमी लंबा काफिला, तस्वीरों से खुलासा

कीव, 1 मार्च। रूस, यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी कर रही है। रूसी सेना जल्द ही राजधानी कीव पर अपना कब्जा करना चाहती है। यही वजह है कि रूसी सेना का काफिला अब और विशाल होता जा रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में पता चला है कि रूस की बड़ी सेना कीव की ओर लगातार […]

यूक्रेनी खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीए से रूस की निंदा करने की मांग

कीव, 1 मार्च। यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी मार्ता कुस्त्या और लेसिआ सुरेंको ने अपने देश में रूसी सैन्य कार्रवाई की निंदा नहीं करने के लिए महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आलोचना की। कोस्त्युक और त्सुरेंको दोनों ने ट्वीट किया,”हमारी मातृभूमि की स्थिति पर प्रतिक्रिया की कमी पर काफी आश्चर्य और असंतोष हैं।’ उन्होंने कहा,’हम डब्ल्यूटीए से […]

फ्रांस ने अपने नागरिकों को रूस व बेलारूस छोड़ने का दिया आदेश

पेरिस, 28 फरवरी। रूस के लिए यूरोपीय संघ का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा। मंत्रालय ने बयान में कहा, “रूस और यूरोप के बीच हवाई मार्गों पर बढ़ते प्रतिबंधों के कारण, आपलोगों (फ्रांसीसी नागरिक) को सलाह दी जाती […]

रूस पर प्रतिबंध की कीमत चुकानी पड़ेगी : यूरोपीय संघ

ब्रसेल्स, 28 फरवरी। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सहमति व्यक्त की है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने कहा,’हम जानते हैं कि हर युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है।’ यूरोपीय संघ […]

रूस हिंसा रोके, यूक्रेन की संप्रभुता, प्रादेशिक अखंडता का सम्मान हो : भारत

नई दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र। 26 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस एवं यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए कल देर रात एक प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने संबद्ध पक्षों का हिंसा को तुरंत रोक कर कूटनीतिक उपायों पर लौटने तथा देशों की संप्रभुता एवं प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करने का आह्वान […]

रूस के साथ बातचीत को तैयार : यूक्रेन

कीव, 26 फरवरी। यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन का नेतृत्व रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है और दोनों पक्ष वार्ता के प्रारूप पर चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन ने वारसॉ में वार्ता आयोजित करने की पेशकश की है, […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code