रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, बोले – उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व
नई दिल्ली, 21 अगस्त। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अंतरिक्ष सैर के बाद स्वदेश लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष सफर, कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के गगनयान मिशन के भविष्य पर चर्चा की। […]
