1. Home
  2. Tag "Rajasthan"

राजस्थान : उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, मासूम बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट

उदयपुर, 28 जून। उदयपुर शहर में आज दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई, जब धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में दो आतताइयों ने दर्जी का काम करने वाले एक दुकानदार की कटार से दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों आरोपित मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद गिरफ्तार बताया जा रहा है […]

शुभेंदु अधिकारी बोले – महाराष्ट्र जैसा हाल बंगाल में भी होगा, लेकिन पहले झारखंड और राजस्थान का नंबर

कोलकाता, 28 जून। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने महाराष्ट्र में बिखराव की कगार पर जा पहुंची महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के बहाने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है बंगाल में भी यही होने वाला है। बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी […]

राजस्थान : जालोर में ट्रेलर से टकराई कार, 5 युवकों की मौत, पीएम व सीएम ने जताया दुख

जयपुर, 28 जून। राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक कार की ट्रेलर से टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर हादसा मध्यरात्रि करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब ये युवक तखतगढ […]

राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के पांच विधायक बनेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

जयपुर, 23 जून। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के पांच विधायक भी प्रस्तावक बनेंगे। राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र से जिन विधायकों को इस चुनाव में प्रस्तावक बनने का मौका मिलेगा उनमें उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर से […]

राज्यसभा चुनाव : राजस्थान में कांग्रेस ने जीतीं 3 सीटें, भाजपा के हिस्से में एक सीट, भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा हारे

नई दिल्ली, 10 जून। राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं जबकि एक सीट भाजपा के हिस्से में गई है। वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा हार गए हैं। अरबपति मीडिया कारोबारी और एस्सेल ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा फिलहाल हरियाणा से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्होंने इस बार राजस्थान […]

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने के बाद बदले खेल मंत्री चांदना के सुर, जानें क्या कहा?

जयपुर, 28 मई। राजस्थान में नौकरशाही के हावी होने की बात कहते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश करने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के बाद अपने तेवर नरम कर लिये हैं। खेल मंत्री चांदना शुक्रवार को शाम को मुख्यमंत्री से मिले और देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से […]

राजस्थान : मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप का है आरोप

जयपुर, 15 मई। राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए 15 अधिकारियों वाली दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह जयपुर पहुंची। मंत्री के बेटे पर 23 वर्षीया युवती से बलात्कार का आरोप है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे ने पिछले […]

कांग्रेस नव संकल्प शिविर : एक परिवार से एक व्यक्ति को मिलेगा चुनावी टिकट, गांधी परिवार पर नहीं लागू होगा नियम

उदयपुर, 13 मई। विभिन्न राज्यों के चुनावों में पराजय और कई दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने से संकटग्रस्त कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 400 से अधिक पदाधिकारी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए शुक्रवार से यहां आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिवर में शिरकत कर रहे हैं। इस नव संकल्प शिविर में ‘एक परिवार एक […]

राजस्थान में तनाव पैदा करने वालों पर सीएम गहलोत की टेढ़ी नजर, पुलिस को दिए ये सख्त निर्देश

जयपुर, 12 मई। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। सीएम गहलोत ने कहा है कि प्रदेश […]

राजस्थान : सांगानेर में दो युवकों से मारपीट को लेकर तनाव के बाद कर्फ्यू

भीलवाड़ा, 5 मई। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सांगानेर कस्बे में बुधवार रात को दो युवकों के साथ मारपीट को लेकर तनाव उत्पन्न होने के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी और कर्फ्यू लगा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सांगानेर और आसपास के कस्बे में इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किये […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code